जागरण यंग रोल मॉडल का मिला अवार्ड
जागरण संवाददाता, कानपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन में जागरण यं
जागरण संवाददाता, कानपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन में जागरण यंग रोल मॉडल अवार्ड 2018 का आयोजन हुआ। दैनिक जागरण, संगिनी क्लब एवं दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, महिलाओं का सशक्तीकरण और सशक्त हो इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिलाओं को हर क्षेत्र में 50 फीसद आरक्षण दिए जाने की मांग करेंगे। महिलाएं हर क्षेत्र में आज अपना, परिवार, शहर और देश का नाम रोशन कर रही हैं। दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन के संस्थापक व अध्यक्ष केए दुबे पद्मेश ने कहा कि भारत में नारी प्रतिष्ठा सदैव से ही सर्वोपरि रही है। वैदिक काल से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में नारी शक्ति ने अपनी बुद्धि पराक्रम और अद्भुत प्रतिभा से देश को समृद्ध बनाया है। विद्यालय के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे, सचिव सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या शैलजा त्रिपाठी, समन्यवक एकता दुबे, वीरेंद्र दुबे, अपर्णा दुबे उपस्थित रहे।
ये हुईं सम्मानित
कार्यक्रम में कानपुर विद्यामंदिर की पूर्व प्रधानाचार्य आशारानी राय, ब्लागर नलिनी मालवीय, एसोसिएट एडवोकेट नूपुर दुबे, क्रिकेटर राहुल सिंह, शूटर डा. रंजना गुप्ता, सेवन एयर फोर्स हास्पिटल की कर्नल प्रभा अवस्थी, पनेशिया हॉस्पिटल की डॉ. प्रीति शुक्ला, गायिका समरजीत रंधावा, जीएसटी उपायुक्त विभा पाण्डे को सम्मानित किया गया।