महिला खेलकूद महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी विभिन्न आयु वर्ग की महिलाएं, खेल के प्रति रुझान बढ़ाना मकसद
शहर के विभिन्न मैदानों में होगा प्रतियोगिता की स्पर्धाओं का आयोजन। 31 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा आयोजन 10 वर्ष लेकर 40 वर्ष तक की बालिकाएं और महिलाएं करेंगी प्रतिभाग। अर्चना शुक्ला ने बताया कि इस खेल महोत्सव में सिर्फ और सिर्फ महिला खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा।
कानपुर, जेएनएन। अमर शहीद मेजर सलमान खान की स्मृति में 31 जनवरी से सात फरवरी तक महिला खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 12 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की बालिका और महिलाएं लगभग एक दर्जन से ज्यादा खेलों में प्रतिभाग कर खेल को प्रोत्साहित करेंगी।
ये है कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि महिला खेलकूद महोत्सव में शतरंज कैरम रस्साकशी कुर्सी दौड़ बैडमिंटन वॉलीबॉल लंबी कूद के साथ दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने पार्कों में आयोजित किया जाएगा। भारतीय वेलफेयर सोसाइटी और अमर शहीद में वाट्सएप की प्रबंधन समिति की प्रमुख अर्चना शुक्ला ने बताया कि इस खेल महोत्सव में सिर्फ और सिर्फ महिला खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा।