राष्ट्रपति के आने से पहले ही मेडिकल कालेज में सुरक्षा तार-तार, रात में महिला डॉक्टर बनीं शिकार
देर रात गल्र्स पीजी हॉस्टल से ड्यूटी के लिए बाल रोग चिकित्सालय जाते समय हुई घटना, बाइक सवारों ने सिर पर तान दी पिस्टल। मेडिकल कालेज में छह अक्टूबर को राष्ट्रपति आ रहे हैं।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 11:51 AM (IST)
कानपुर (जागरण संवाददाता)। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में छह अक्टूबर को राष्ट्रपति आ रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। रात के समय चिकित्सालय में जूनियर डॉक्टर ड्यूटी के लिए जाते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। रविवार की रात महिला जूनियर डॉक्टर बाल रोग चिकित्सालय में ड्यूटी के लिए जा रही थीं और बाइक सवारों ने सिर पर पिस्टल तानकर उन्हें शिकार बना लिया। घटना के बाद से महिला जूनियर डॉक्टर असुरक्षित महसूस कर रहींं हैं। वहीं नाराज जूूूनियर डॉक्टरों ने कुछ देर के लिए काम बंद करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।
दहशत में हैं महिला जूनियर डॉक्टर
रात डेढ़ बजे हुई वारदात के बाद से महिला जूनियर डॉक्टर सहमी हुई हैं। सभी ने परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर रात्रि पाली में ड्यूटी करने से इन्कार किया है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव का कहना है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में अवैध रूप से बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं। अवैध कब्जे हटाने के लिए कई बार जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। घटना के बाद से जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी है।
सिर पर पिस्टल तान बनाया शिकार
जीसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की जूनियर रेजीडेंट (जेआर) द्वितीय वर्ष डॉ. तुहीना आलोक रात करीब डेढ़ बजे गल्र्स पीजी हॉस्टल से ड्यूटी के लिए चिकित्सालय जा रही थी। वह जैसे ही हॉस्टल के बाहर निकली बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और सिर पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने कहा जो भी कुछ है चुपचाप दे दो, कोई चालाकी मत करना, नहीं तो वह हाल करेंगे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी। लुटेरों ने डॉक्टर का बैग और आइफोन लूट लिया और जोर से धक्का दे दिया।
गड्ढे में गिरने से डॉक्टर के हाथ-पैर और चेहरे में चोटें आईं हैं। डॉ. तुहीना ने विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर सह चिकित्सकों ने नाराजगी जताते काम रोक दिया। रात में डॉ. राव अस्पताल पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों को समझाकर शांत कराया। स्वरूप नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें