Move to Jagran APP

राफेल सौदे की जांच क्यों नहीं कराते मोदी : प्रियंका

जागरण संवाददाता, कानपुर : राफेल विमान सौदे पर सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही क

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 02:14 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 10:12 AM (IST)
राफेल सौदे की जांच क्यों नहीं कराते मोदी : प्रियंका
राफेल सौदे की जांच क्यों नहीं कराते मोदी : प्रियंका

जागरण संवाददाता, कानपुर : राफेल विमान सौदे पर सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने अब इसे अभियान का रूप दे दिया है। इस सौदे को भाजपा सरकार का बड़ा घोटाला करार देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने से क्यों बच रहे हैं।

loksabha election banner

बुधवार को कानपुर आई प्रियंका चतुर्वेदी ने तिलक हॉल में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त की निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए देश के साथ वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार किया है। कहा कि देश के चौकीदार अब भ्रष्टाचार के भागीदार बन गए हैं। संप्रग सरकार ने वायुसेना की जरूरत के अनुसार 126 विमान के लिए सौदा किया, जिसमें एचएएल को तकनीक भी मिलनी थी। जबकि मोदी सरकार ने महज 36 विमानों का सौदा किया, वह भी तीन गुना अधिक कीमत में। यदि यह घोटाला नहीं है, तो हमारी लगातार मांग के बावजूद सरकार संयुक्त संसदीय समिति गठित कर जांच क्यों नहीं करा रही। हमारी सरकार आई तो समिति बनाकर जाच कराएंगे। सभी दलाल और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, इससे पहले इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे, उनसे संवाद करेंगे। कहा कि उनकी पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है। एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन के सवाल पर कहा, जो कानून किसी भी वर्ग को सुरक्षा और मजबूती प्रदान करे, हम उसके समर्थन में हैं। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, विधायक सोहेल अंसारी, पूर्व विधायक भूधरनारायण मिश्र, आलोक मिश्र और महानगर प्रवक्ता शिरीष पांडेय भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.