Move to Jagran APP

Weather Update Kanpur: चक्रवात से बार-बार ठिठक रही बारिश, मजबूत हो रहा मानसूनी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी अरब सागर जम्मू कश्मीर अरब देशों की ओर से हवाएं आ रही हैं नमीयुक्त हवाओं के मिलने से बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसूनी सिस्टम मजबूत होने लगा है और बारिश के आसान बन रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 11:51 AM (IST)
Weather Update Kanpur: चक्रवात से बार-बार ठिठक रही बारिश, मजबूत हो रहा मानसूनी सिस्टम
तापमान में उतार-चढ़ाव से क्षेत्रीय चक्रवात विकसित हुआ है।

कानपुर, जेएनएन। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से के ऊपर बना क्षेत्रीय चक्रवात हवाओं की दिशा को मोड़ रहा है, जिससे बार-बार बारिश ठिठक रही है। हवाओं के मुड़ जाने से बारिश नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी सिस्टम मजबूत हो रहा है और जल्द ही तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला है और गर्मी-उमस बनी रहेगी।

loksabha election banner

मानसूनी सिस्टम बनने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है, यह स्थिति पूरे जून रहेगी। वहीं तापमान के उतार चढ़ाव की वजह से विकसित होने वाले क्षेत्रीय चक्रवात के असर से हल्की बारिश हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, जम्मू कश्मीर और अरब देशों से हवा आ रही है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र सभी हवाओं को घुमाकर दूसरी ओर भेज दे रहा है। अरब देशों की ओर से शुष्क व गर्म हवा आ रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आ रही हैं।

उनके मुताबिक एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक की ऊंचाई तक फैला हुआ है। दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा झारखंड पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंतरिक ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। एक और पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा झारखंड पर बने चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात तक जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.