Kanpur Weather News Update: बारिश के संकेत दे रहा बदली से ढका आसमान, सामान्य से कम तापमान
कानपुर में चक्रवात टॉक्टे और यास के असर से मौसम में बदलाव आया और अब मॉनसून की दस्तक के बाद बारिश के आसार भी बन रहे हैं। शहर में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
कानपुर, जेएनएन। टॉक्टे Taukte और यास Yaas चक्रवात Cyclone का असर अभी तक यूपी के शहरों में बना हुआ है। तापमान में गिरावट होने के साथ हवाओं में तेजी है। देश में पश्चिम बंगाल से प्रवेश करने वाले चक्रवात का असर रहा कि नौतपा के समय भी Temperature तापमान सामान्य से नीचे रहा है। मौसम Weather विभाग की मानें तो वहीं मॉनसून भी केरल तट पर दस्तक देने वाला है और आने वाले कुछ दिनों में मानसूनी बारिश के भी आसार बन रहे हैं। शहर में बादलों से ढका आसमान बारिश के संकेत दे रहा है।
कानपुर में मौसम Weather मिजाज बदला हुआ है। टॉक्टे के बाद यास चक्रवात ने यूपी Uttar Pradesh के शहरों के तापमान में उतार चढ़ाव कर रखा है। बीते कुछ दिनों से शहर में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, यह तब है जब जून की तपती दोपहर में नौतपा का समय है। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर यूपी UP और आस-पास के क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। भारत में मॉनसून Monsoon कुछ ही घंटों में दस्तक दे सकता है, केरल से आने वाला मॉनसून आने वाले दिनों में दिल्ली सहित आसपास के प्रदेश में बारिश कर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी 31 मई को मानूसन के केरल पहुंचने की संभावना जताई है। केरल में सोमवार से मॉनसून के चलते बारिश (Rain Possibility) शुरू हो सकती, जो पांच जून तक गोवा पहुंच सकता है।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पिछले दो सप्ताह में चक्रवाती तूफान टॉक्टे और यास की वजह से देश में कई जगहों पर भारी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून 27 मई की सुबह मालदीव-कोमोरिन इलाके, दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है।
कानपुर में मौसम का हाल
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 79 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। वहीं उत्तर पश्चिम हवा की औसत गति 7.4 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई है। जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे औ बारिश के आसार भी हैं।