Weather Forecast Kanpur: मौसमी उतार-चढ़ाव के कारण आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना
Weather Forecast Kanpur वायुमंडल में प्रदूषित कण और हानिकारक गैसों का घनत्व और बढऩे लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कानपुर, जेएनएन। जहां कुछ दिन पहले तक दीपावली के आसपास वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा था। वहीं, अब एक बार फिर मौसअहसासा म ने करवट ली है, लेकिन इन दिनों मौसम ने दोपहर के समय में गर्मी का अहसास कराना शुरू किया है। फिलहाल की स्थिति यह है कि वायुमंडल में प्रदूषित कण और हानिकारक गैसों का घनत्व और बढऩे लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव कम हो गया। शाम की सर्दी में कुछ कमी आई है।
कुछ यूं रहा मौसम का मिजाज
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 92 प्रतिशत और न्यूनतम 48 फीसद रही। उत्तर पूर्वी दिशा में 1.0 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिनांक 16 नवंबर, 2020 को हल्की बारिश होने की संभावना है।