लू के थपेड़ों ने झुलसाया, गर्मी ने ली तीन की जान, नौ भर्ती
सामान्य से ऊपर पहुंचा पारा ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में परिवार संग आए लखनऊ के युवक की मौत हीट स्ट्रोक से गोपाल नगर में युवक और काकादेव में अधेड़ की मौत
By Edited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:00 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। गर्म हवा के थपेड़ों के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सोमवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक पहुंच गया। वहीं, भीषण गर्मी के चलते गोपाल नगर में युवक तथा काकादेव में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मंधना के ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में परिवार संग आए लखनऊ के युवक की मौत हो गई। हलांकि उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
उधर, एलएलआर अस्पताल (हैलट) इमरजेंसी में हीट स्ट्रोक की चपेट में आए नौ गंभीर मरीज भर्ती हुए हैं। लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के सत्यपुरम कालोनी निवासी सैय्यद आमिर अब्बास सोमवार को परिवार के साथ मंधना स्थित ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क आए थे। पत्नी महविश अब्बास के अनुसार दोपहर में स्वीमिंग पूल में नहाते वक्त आमिर को चक्कर आने लगा। आमिर पानी के बाहर आकर लेट गए। काफी देर बाद भी जब आमिर नहीं उठे तो पार्क के कर्मचारियों को जाकर बताया। उसके बाद आनन-फानन एंबुलेंस से उन्हें लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिठूर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
वहीं, काकादेव के नीरक्षीर चौराहा के समीप दोपहर में 45 वर्षीय अधेड़ गर्मी के कारण गश खाकर गिर गए। पुलिस उन्हें हैलट ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, चकेरी के सतबरी रोड किनारे रविवार रात बिधनू के गोपाल नगर के 36 वर्षीय सुनील दीक्षित बेसुध मिले। पुलिस उन्हें काशीराम ट्रामा सेंटर ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इनकी मौत की संभावना गर्मी से होने की जताई है।
मरीजों का लगा तांता
एलएलआर अस्पताल में सोमवार को मरीजों का तांता लगा रहा। मेडिसिन ओपीडी में 1343 मरीज देखे गए। हीट स्ट्रोक के लक्षण के 23 मरीज आए, उनमें नौ की गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती किए गए। डॉ. बीपी प्रियदर्शी का कहना है कि शुगर, दिल, किडनी व अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं।
अधिकतम तापमान ने तीन साल का तोड़ा रिकार्ड
कानपुर शहर का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। अधिकतम तापमान ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दस जून 2015 को यह तापमान 45.8 डिग्री रहा था। उसके बाद से 2019 में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के कारण अभी उमस और बढ़ेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें