Move to Jagran APP

Kanpur Weather News : मौसम विभाग का अनुमान...आज शाम को हो सकती है 15 MM बारिश

Weather Alert UP अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा कर्नाटक उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 11:06 AM (IST)
Kanpur Weather News : मौसम विभाग का अनुमान...आज शाम को हो सकती है 15 MM बारिश
डा. पांडेय के मुताबिक हवा की रफ्तार तेज ही रहेगी

कानपुर, जेएनएन। मानसूनी सिस्टम एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवात विकसित हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 15 से 20 मिलीमीटर बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश तीन दिन हो सकती है। यह दोपहर के बाद ही होगी। यह स्थिति 14 सितंबर तक रह सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4, न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा 9.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसद रिकार्ड हुई। डा. पांडेय के मुताबिक हवा की रफ्तार तेज ही रहेगी। बिजली कड़कने की संभावना है।

loksabha election banner

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पूरे कानपुर मंडल में बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और लक्षदीप में छिटपुट वर्षा संभव है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा सतना, डाल्टनगंज, दीघा और बंगाल की खाड़ी के पूर्व की ओर जा रही है। जम्मू कश्मीर के आसपास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वी मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.