Move to Jagran APP

क्षेत्र के विकास को सामने रख देंगे वोट

जागरण संवाददाता, कानपुर : बुधवार सुबह मतदाता जब वोट डालने के लिए घर से निकलेंगे तो सभी के सा

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 Nov 2017 03:00 AM (IST)
क्षेत्र के विकास को सामने रख देंगे वोट
क्षेत्र के विकास को सामने रख देंगे वोट

जागरण संवाददाता, कानपुर : बुधवार सुबह मतदाता जब वोट डालने के लिए घर से निकलेंगे तो सभी के सामने भविष्य को लेकर कुछ उम्मीदें होंगी और उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का वे बटन दबाएंगे। गली, मोहल्ले का चुनाव है, इसलिए समस्याएं भी गली, मोहल्लों से जुड़ी हुई ही ज्यादा हैं। किसी को टूटी सड़क ठीक होने की उम्मीद है तो किसी को मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने की। सभी एक अच्छे भविष्य के लिए मतदान करने की तैयारी में हैं।

loksabha election banner

------------

सड़कों की स्थिति कई स्थानों पर बहुत अच्छी नहीं है। वोट इसी उम्मीद से दूंगा कि आने वाले समय में क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधरेगी।

- सुनील मिश्र, के ब्लाक, किदवई नगर।

क्षेत्र में मुख्य सड़क पर गंदगी की समस्या रहती है। इसी आस से वोट देने जाऊंगा की इस गंदगी से निजात मिल जाएगी।

- विमल गुप्ता, बगाही

सड़क किनारे अतिक्रमण बहुत अधिक है। इससे जाम लगता है। जाम से शहर को निजात दिलाने के लिए वोट देने जाऊंगा।

- आशू शर्मा, किदवई नगर

प्रेमनगर में गहरी सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें बर्बाद कर दीं। ये समस्या दूर हो जाए इसलिए वोट देने जाएंगे।

- पंकज, प्रेमनगर।

चमनगंज में सीवरभराव की समस्या 20 वर्षो से है। इस समस्या का हल हो जाए, बस यही सोचकर मतदान करेंगे।

- आफताब आलम, नाला रोड, चमनगंज।

कल्याणपुर की सड़कें-गलियां बर्बाद हैं, मार्गप्रकाश तक नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह समस्या दूर होगी।

- अरविंद डिमरी, कल्याणपुर।

मकबरा ग्वालटोली में वर्षो से लोग एक किलोमीटर दूर से पानी भरने जाते हैं। समस्या का समाधान कराने को वोट देंगे।

- शाहिद, ग्वालटोली।

चमनगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज में पेयजल की समस्या दूर कराने को निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने जाएंगे।

- मोहसिन खान, अशोक नगर।

लोकतंत्र में मतदान करना अधिकार भी है और कर्तव्य भी। अपने इसी कर्तव्य को पूरा करने के लिए मतदान करने जाऊंगा।

- मोहम्मद इरशाद मोनू, जाजमऊ

वोट इसलिए करूंगा ताकि समस्याओं पर बोल सकूं क्योंकि अगर वोट नहीं दूंगा तो बोलने का भी मुझे अधिकार नहीं है।

- कालिका ¨सह, आदर्श विहार श्यामनगर

क्षेत्र व शहर की समस्याओं के निराकरण के लिए वोट करने जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर शहर मिले।

- आशीष जायसवाल, लालबंगला

शहर की समस्याओं को दूर करने में मेरा भी सहयोग हो, यही सोच कर सुबह वोट डालने जाऊंगा।

- लाली गुप्ता, चंद्रनगर

मतदान कर लोकतंत्र का हिस्सा बनूंगा। क्षेत्र में विकास हो। इसी उम्मीद के साथ वोट करने जाऊंगा।

- गगन चौरसिया, गांधीग्राम।

पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए ऐसे पार्षद को चुनेंगे जो समस्या को हल करा सके। वोट जरूर डालेंगे।

- संजय चौधरी, ग्वालटोली

क्षेत्र में गंदगी की समस्या है। इससे बीमारियां भी फैल रही हैं। ये समस्याएं दूर होंगी, इस उम्मीद से वोट डालेंगे।

- गोपाल सैनी, सूटरगंज

बाजारों में पार्किग की व्यवस्था हो ताकि ग्राहकों को आने में दिक्कत न हो। जलपान से पहले परिवार के साथ वोट डालने जाएंगे।

- विजय आहूजा, नेहरू नगर

बेतरतीब तरीके से हो रही खोदाई शहर का ट्रैफिक अटका रही है। आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।

- अनूप श्रीवास्तव, रामबाग

जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए हर हाल में वोट करेंगे। क्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी तभी शहर की हालत भी ठीक होगी।

- मदन निगम, रामबाग

रात में कई बार स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। स्ट्रीट लाइट दुरुस्त होनी चाहिए। यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी भी है।

- डॉ. प्रीति द्विवेदी, आर्यनगर

जगह-जगह कूड़े के ढेर बड़ी समस्या हैं। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डंप हो। कूड़ाघर बनाने के साथ जागरूकता जरूरी है।

- डा. संगीता अवस्थी, आर्यनगर

सड़क की सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्यनगर में यूं तो सफाई रहती है, लेकिन बाजारों में भी इसका ध्यान देना होगा।

- प्रतीक मोहन, आर्य नगर

शिक्षा, नारी सुरक्षा और शहर को स्वच्छ रखने की जरूरत है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए वोट करूंगी।

- सरोज कटियार, स्वरूप नगर

सफाई एक ऐसी समस्या है, जिससे सभी परेशान रहते हैं। इसका समाधान होगा यही उम्मीद है।

- लक्ष्मी शुक्ला, शिवाजी नगर

सड़क, पानी, सफाई ऐसी समस्याएं हैं जिनसे सभी जूझते हैं। ये समस्याएं सुधरेंगी इसी सोच के साथ वोट डालूंगा।

- हेमराज सिंह गौर, गोविंदनगर

शहर में ट्रैफिक प्रमुख समस्या है। इसका हल होना चाहिए। टूटी सड़कों की मरम्मत हो, इसलिए वोट देने जाएंगे।

- एसके पालीवाल, मॉडल टाउन

अतिक्रमण अहम समस्या है। इससे निजात मिलनी चाहिए। यातायात सुव्यवस्थित हो, इसलिए वोट देंगे।

- आशीष मिश्रा, नवाबगंज।

मोहल्ले की हालत दयनीय है। सड़कें और नाली की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के सुधार की उम्मीद के साथ वोट देंगे।

- जमुना वर्मा, माधवपुरम, कल्याणपुर

कल्याणपुर में सीवर की समस्या वर्षो पुरानी है। उम्मीद है, इस चुनाव के बाद यह समस्या दूर होगी।

- आनंद गुप्ता, गूबा गार्डन, कल्याणपुर

आवारा जानवर राह चलते लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। अब तक मार्ग दुर्घटनाओं के लिए कई लोग घायल हो चुके हैं।

- डॉ. अशोक त्रिपाठी, शारदा नगर

क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। लाइन नहीं बिछी है। समस्या को दूर कराने की आस में वोट डालने जाएंगे।

- सुशीला देवी, कल्याणपुर शिवली रोड

क्षेत्र में सीवर भराव, नाली सफाई कभी नहीं होती। इसकी वजह से हालत खराब है। हालात सुधरने के लिए वोट डालेंगे।

- उर्मिला गुप्ता, आइआइटी सोसाइटी, कल्याणपुर।

मार्ग प्रकाश की हालत खराब है। रोशनी न होने की वजह से सड़कों पर अंधेरा रहता है। इसके हल के लिए वोट डालेंगे।

- आशीष तिवारी, मसवानपुर, कल्याणपुर।

शहर के समग्र विकास के लिए मतदान करूंगा। सड़क, पानी, कूड़ा की समस्या का समाधान कराने के लिए मतदान करूंगा।

- अखिलेश कुमार, किदवई नगर

मैं सड़क, पेयजल की समस्या के समाधान के लिए वोट करूंगी। कूड़ा बड़ी समस्या है। इसका समाधान होना चाहिए।

- श्वेता त्रिवेदी, हेमंत बिहार बर्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.