Move to Jagran APP

पहले जकड़ा फिर धीरे धीरे निगल गया नीलगाय का बछड़ा, तस्वीर देखकर दौड़ जाए सिहरन

तिलसरा गांव में अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई वन कर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 03:48 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 03:48 PM (IST)
पहले जकड़ा फिर धीरे धीरे निगल गया नीलगाय का बछड़ा, तस्वीर देखकर दौड़ जाए सिहरन
पहले जकड़ा फिर धीरे धीरे निगल गया नीलगाय का बछड़ा, तस्वीर देखकर दौड़ जाए सिहरन

कन्नौज, जेएनएन। ठठिया के तिलसरा गांव में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब उन्होंने एक अजगर को देखा। अजगर ने पहले नील गाय के बच्चे को अपनी फांस में जकड़ लिया और फिर धीरे धीरे उसे निगल लिया। यह नजारा देखकर गांव वालों में सिहरन दौड़ गई। सूचना पर आए वन कर्मी अजगर को पकड़कर ले गए और जंगल में छोड़ दिया।

loksabha election banner

ठठिया थाना क्षेत्र के तिलसरा गांव के बाहर शनिवार सुबह मक्का के खेत में नीलगाय का बछड़ा घूम रहा था। फसल चरते हुए वह खेत के अंदर पहुंच गया, जहां पर वह अजगर की फांस में फंस गया। अजगर ने उसे अपनी फांस में कसना शुरू कर दिया, यह नजारा देखकर गांव वालों की भीड़ लग गई। इससे पहले अजगर ने बछड़े को निगलना शुरू कर दिया, उसका बड़ा मुंह देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उसके करीब जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी जयकरन को दी।

उपजिलाधिकारी ने वन विभाग कर्मियों को गांव भेजा। वन कर्मियों ने खेत में नील गाय के बछड़े को निगल चुके अजगर को पकड़ लिया। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर का करीब डेढ़ कुंतल का वजन है और उसे घने जंगल में छोड़ दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.