विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: कानपुर में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग; घरों तक फैली आग लपटें; मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 01 Nov 2024 06:06 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2024 06:39 AM (IST)

यूपी के कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के भदोरिया चौराहे पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग ...और पढ़ें

कानपुर में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग; घरों तक फैली आग की लपटें
कानपुर में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग; घरों तक फैली आग की लपटें

 एएनआई, कानपुर। यूपी के कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के भदोरिया चौराहे पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूरी से आग की लपटें देखी जा सकती थीं लेकिन समय रहते आग को काबू कर लिया।

कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) दीपक कुमार ने घटना के बारे में एएनआई से बात की और कहा कि एक फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसपास के घरों तक फैल रही थीं। आग को बुझा दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इंदिरापुरम के एक फ्लैट में लगी आग

इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम ज्ञान खंड 3 इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मुरादाबाद में गंधक पटास सील पत्थर पर पीसने पर विस्फोट, महिला झुलसी

दीपावली पर पटाखे बनाने के लिए सिल पत्थर पर गंधक पटास पीसते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज होने क्षेत्र में खलबली मच गई। महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को आनन फानन में महिला को जिला आपताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना मूंढापांडे के गांव अक्का रायपुर में गुरुवार की रात आठ बजे घटित हुई है। यहां के रहने वाले अजय कुमार पूजा करने के बाद छत पर जाकर लेट गए थे। उनकी पत्नी अनीता को देवर सुभाष ने गंधक पोटास पीसने के लिए दी। जिससे वह रात में दीपावली का धमाका कर सके। अनीता ने सिल पत्थर पर पोटास पीसनी शुरु की तो अचानक विस्फोट हो गया।

महिला की चेस्ट, मुंह, दोनों हाथ झुलसे

तेज धमाके की आवाज पर पास पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इससे महिला के शरीर पर बारूद चिपक गया। घर की महिलाओं ने अनीता के शरीर पर आटा लगा दिया था। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा जुनैद अंसारी ने बताया कि महिला की चेस्ट, मुंह, दोनों हाथ आदि हिस्से आग की वजह से झुलस गए हैं। फिलहाल उपचार दिया जा राजा है।