राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन, यूपी ने जमाई जीत की हैट्रिक Kanpur News
कानपुर के ग्रीनपार्क में 48वीं राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता चल रही है।
कानपुर, जेएनएन। ग्रीनपार्क में 48वीं राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन उप्र ने जीत की हैट्रिक जमाई। उप्र ने रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु को 34-29 से मात देकर प्रतियोगिता में अपना अजेय अभियान जारी रखा। पहले हाफ में पिछडऩे के दूसरे हाफ में संचित के 13 व राहुल के 12 गोल ने जीत उप्र के खाते में डाली।
कर्नाटक ने उत्तराखंड को दी शिकस्त : तीसरे दिन का पहला मुकाबला कर्नाटक बनाम उत्तराखंड के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में कर्नाटक ने 25-12 से जीत दर्ज की। कर्नाटक के चंद्र प्रकाश ने 11 व विष्णु ने छह गोल किए।
दिल्ली ने अरुणांचल को रौंदा : दिल्ली बनाम अरुणांचल के मुकाबले में दिल्ली ने 45-18 से अरुणांचल प्रदेश को रौंदा। दिल्ली की ओर से विजय, सुमित ने सात-सात गोल किए। अरुणांचल प्रदेश के भूपेंद्र ने दस गोल किए।
वेस्ट बंगाल ने दमन दीव हराया : दमन द्वीप और वेस्ट बंगाल के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्ट बंगाल ने 11-2 से जीत हासिल की। बंगाल के एस अली व सरदार ने तीन-तीन गोल दागे।
मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को मात दी : महाराष्ट्र बनाम मध्य प्रदेश के मुकाबले में बाजी मध्य प्रदेश 28-23 से अपने नाम की। एमपी के अमित ने छह व नवीन ने चार गोल किए।
बढ़त के बाद हारा जम्मू-कश्मीर : सर्विसेस के खिलाफ पहले हाफ में बढ़त हासिल करने वाली जम्मू-कश्मीर ने मुकाबला 29-20 से गंवाया। सर्विसेस के आशीष ने छह व कैलाश ने छह गोल किए।
पंजाब ने छत्तीसगढ़ को चटाई धूल : पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुकाबला 34-29 पर समाप्त हुआ। पंजाब की ओर से अमरेंद्र ने सात, मनप्रीत ने छह गोल किए। छत्तीसगढ़ से मनकेश ने 12 व मोहित ने सात गोल किए।
हरियाण ने गोवा को शिकस्त दी : हरियाणा बनाम गोवा का मुकाबला 15-3 पर समाप्त हुआ। हरियाणा केविकास, मन्नू व अंकित ने तीन-तीन गोल किए।
चंडीगढ़ ने बिहार को हराया : चंडीगढ़ बनाम बिहार के बीच खेला गया मुकाबले में चंडीगढ़ 25-15 से विजयी रहा। सर्वाधिक सात गोल मिथुन ने किए।