UP T20 League: काशी-नोएडा मैच पर वर्षा का साया, नॉकआउट की राह हो सकती है मुश्किल
यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण का पहला मुकाबला काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच कानपुर में वर्षा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
काशी-नोएडा मैच पर वर्षा का खतरा, शाम से बारिश की संभावना।
वर्षा से टीमों की नॉकआउट में पहुंचने की राह बिगड़ सकती है।
यूपीसीए ने मैदान को तैयार रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए।
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण का पहला मुकाबला शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे से काशी रुद्रास बनाम नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। अंकों के आधार पर काशी और नोएडा के लिए यह मुकाबला अहम होगा। जिसके आधार पर टीमों के लिए नाकआउट की राह खुल सकती हैं।
लेकिन अगर वर्षा के कारण मैच धुला गया तो नाकआउट में पहुंचने का टीमों का गणित बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, शाम चार बजे के बाद पांच से छह मिलीमीटर वर्षा की संभावना है। जो देर रात तक हो सकती है।
शहर में पिछले एक सप्ताह से वर्षा हो रही है। झमाझम वर्षा के कारण यूपी टी-20 लीग के मैच प्रभावित हो सकते हैं।गुरुवार को दिन और रात में हुई वर्षा के बाद भी स्टेडियम को मैच के लिए 45 मिनट में तैयार कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें- कानपुर में 1.26 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में लापरवाही, क्राइम ब्रांच दारोगा निलंबित
यूपीसीए का दावा है कि मैदान को कवर करने के लिए 100 से ज्यादा मैदान कर्मी लगाए हैं। इसके साथ ही दो सुपर शापर्स से कवर के ऊपर का पानी 15 से 20 मिनट में हटाया जा रहा है।
