75वें स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी पदकों से भरी कानपुर की झोली, सीओ को प्लेटिनम और आइजी को सिल्वर समेत 30 पदक मिले
UP Police Medal स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पुलिस महानिदेशक पदों से कानपुर की झोली भर गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त डीआइजी पीएसी डीसीपी मुख्यालय सहित 22 को सिल्वर पदक तथा सात पुलिस जवानों को उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया है।
कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल घोषित होने वाले पुलिस महानिदेशक पदकों में इस बार कानपुर की झोली भर गई। सीओ घाटमपुर तेज बहादुर सिंह को सर्वोच्च डीजीपी का प्लेटिनम पदक मिला है।
इसके अलावा संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, आइजी कानपुर प्रशांत कुमार, डीआइजी पीएसी रामलाल वर्मा, डीसीपी मुख्यालय रवीना त्यागी सहित 20 अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को शौर्य के लिए सिल्वर पदक से नवाजा गया है। वहीं, सेवा अभिलेखों के आधार पर सात को उत्कृष्ट सेवा व सराहनीय सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
शौर्य के लिए सिल्वर पदक
कमिश्नरेट : जेडओ अजय कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर शारदा चौधरी, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी रोहित अहिरवार, आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी हरिओम यादव, महिला आरक्षी मनोरमा, खेल कोटे से सब इंस्पेक्टर दिलशाद अहमद, आरक्षी अमित कुमार सिंह व शिल्पी।
कानपुर आउटर : सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, सब इंस्पेक्टर आरिफ, आरक्षी राकेश कुमार यादव, आरक्षी राज बहादुर सिंह। सेवा अभिलेखों के आधार पर
सिल्वर पदक : मुख्य आरक्षी रामकिशोर तिवारी, 37वीं बटालियन पीएसी।
उत्कृष्ट सेवा सम्मान : इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जोन कार्यालय
सराहनीय सेवा सम्मान : दल नायक लालता प्रसाद व मुख्य आरक्षी मोतीलाल (37वीं बटालियन पीएसी), सब इंस्पेक्टर गिरजा शंकर सिंह, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार शुक्ला, सत्यपाल सिंह (कमिश्नरेट पुलिस), मुख्य आरक्षी गोरखनाथ राय (कानपुर आउटर)।