विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी पुलिस का दारोगा पीड़ित महिला से बोला- जब तुम्हारे पति घर पर नहीं होंगे... मैं बस इस चीज का भूखा हूं

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 03 Sep 2023 04:13 PM (IST)

UP Police पीड़िता ने बताया कि वह शादी से पहले एक युवक से बात किया करती थी। शादी के काफी ...और पढ़ें

यूपी पुलिस का दारोगा पीड़ित महिला से बोला- जब तुम्हारे पति घर पर नहीं होंगे
यूपी पुलिस का दारोगा पीड़ित महिला से बोला- जब तुम्हारे पति घर पर नहीं होंगे

संवाद सहयोगी, घाटमपुर : दारोगा का पीड़ित महिला के साथ बातचीत का आपत्तिजनक आडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। आडियो में दारोगा पीड़ित महिला से कह रहा है कि अगर वह मानेगी तो वह तन, मन और धन से उसकी मदद करेगा और अगर न मानेगी तो क्या फायदा? दारोगा कह कहता है कि वह सम्मान का भूखा है। दारोगा साढ़ थाना में तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

पति की शिकायत करने पहुंची थी महिला

साढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने साढ़ थाने में पति के खिलाफ बीते दिनों शिकायत की थी। उसने कहा था कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इसी मामले में दारोगा ने पीड़िता को फोन किया था।

पीड़िता ने बताया कि वह शादी से पहले एक युवक से बात किया करती थी। शादी के काफी समय बाद उसने फोन किया और फिर वीडियो काल कर दी। युवक ने उसे मिलने कानपुर मिलाया। मना करने पर उसने वीडियो काल को रिकार्ड किया और पति को भेज दिया। इसके बाद से पति उससे मारपीट करने लगा है। दारोगा ये सब सुनते ही पीड़ित महिला से अश्लील बातें करना शुरू कर देता है।

दारोगा बोला- बस सम्मान का भूखा हूं

दारोगा कहता है कि वह फोन पर क्या बताए बस सम्मान का भूखा हूं, और कुछ नहीं चाहिए। इसके बाद दारोगा उसके पति के घर आने जाने की टाइमिंग पूछता है और कहता है कि जब पति घर पर नहीं होंगे तो वह फोन करेगा। वह उसे अपने पास मिलने के लिए भी बुलाता है। वह कहता है अगर मान ले तो तन, मन, धन से मदद करेगा और न मानी तो क्या फायदा? दारोगा बार-बार उससे पूछता है कि मैं आपसे अपनी दोस्ती को मान लूं की नहीं?

मामले में एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि आरोपी दारोगा निलंबित कर दिया गया है। एडीसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि जांच में आडियो साढ़ थाने में तैनात एसआई तेजवीर सिंह का मिला है। तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला को सौंपी गई है।