UP Panchayat Chunav 2021: सैफई में चुनाव प्रचार के दौरान चली गोली, मुलायम परिवार का खास प्रधान प्रत्याशी गिरफ्तार
UP Panchayat Chunav 2021 गांव में राहुल यादव व चंदगीराम यादव दोनों प्रत्याशी का काफिला कुइया ग्राम पंचायत के नगला बिहारी गांव में वोट मांग रहा था। इसी दौरान दोनों के समर्थक आमने सामने आ गए। इसके बाद किसी बात पर विवाद खड़ा हो गया।
इटावा, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 प्रधानी के चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के गुट मंगलवार रात आमने-सामने आ गए। वहां फायङ्क्षरग में एक प्रत्याशी के साले को गोली लग गई। उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। मामले में सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रत्याशी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार निवर्तमान प्रधान चंदगीराम को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार का खास बताया जा रहा है।
प्रत्याशी राहुल यादव व चंदगीराम यादव समर्थकों के साथ कुइया ग्राम पंचायत के नगला बिहारी गांव में वोट मांग रहे थे। इसी दौरान दोनों के समर्थक भिड़ गए। विवाद के दौरान किसी ने तमंचे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने से राहुल के साले अंशुल घायल हो गए और अफरातफरी मच गई। जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर ङ्क्षसह यादव अंशुल को अस्पताल ले गए। राहुल यादव ने सैफई थाने में अखिलेश उर्फ चंदगीराम यादव निवासी ग्राम नगला बिहारी, होशियार ङ्क्षसह निवासी नगला तेज व राजीव व अनिल ङ्क्षसह निवासी ग्राम नगला तेज थाना सैफई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इनका ये है कहना: एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि दोनों पक्षों में बैठक के लिए स्कूल खोलने को लेकर विवाद हुआ था। निवर्तमान प्रधान चंदगीराम यादव को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया गया है। आरोपित होशियार ङ्क्षसह व एक अन्य व्यक्ति भी पकड़ा गया है। सीओ राकेश वशिष्ठ को निर्देश दिए गए हैं कि चुनावी ङ्क्षहसा रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करें।
पूर्व सांसद तेज प्रताप के पिता से थी चार बार के प्रधान चंदगीराम की दोस्ती: निवर्तमान प्रधान चंदगीराम यादव की पूर्व सांसद तेज प्रताप ङ्क्षसह यादव के पिता रणवीर ङ्क्षसह से अच्छी मित्रता थी। वह लगातार चार बार प्रधान रहने के बाद पांचवीं बार फिर चुनाव मैदान में है।
200 लोगों संग थाने पहुंची पत्नी, लगाया फंसाने का आरोप: चंदगीराम की पत्नी शर्मिला यादव ने पति को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। करीब 200 लोगों के साथ थाने पहुंचीं शर्मिला ने बताया कि उनके पति 20 वर्ष से प्रधान हैं। किसी झगड़े में आज तक शामिल नहीं हुए। वह नगला तेज में ट््यूबवेल पर थे। वहां से विपक्षी राजीव को पकड़ ले गए थे। राजीव की जान पति ने बचाई तो आरोपितों ने फायङ्क्षरग कर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।