Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021: घूंघट से निकलकर पूर्व प्रधान स्व. हरगोविंद यादव की पौत्रवधू ने फिर भरा पर्चा, पढ़िए- इस परिवार का प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav 2021 हैवरा के पूर्व प्रधान स्व. हरगोविंद यादव के खिलाफ कोई अपना पर्चा दाखिल नहीं करता था। दयालु के नाम से मशहूर हरगोविंद यादव हमेशा समाज के पिछड़ों और गरीबों के मददगार रहे। इन्हीं कारणों से उनके पास सुबह से शाम तक सैकड़ों जरूरतमंद रहते थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 04:20 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 04:20 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: घूंघट से निकलकर पूर्व प्रधान स्व. हरगोविंद यादव की पौत्रवधू ने फिर भरा पर्चा, पढ़िए- इस परिवार का प्रोफाइल
पर्चा दाखिल करती हुईं पूर्व प्रधान स्व. हरगोविंद यादव की पौत्रवधू

सैफई, जेएनएन। राज्यसभा के सदस्य रहे स्व. बाबू दर्शन सिंह यादव के बड़े भाई की पौत्र की पत्नी श्रीमती सपना यादव ने ग्राम पंचायत हैवरा से प्रधान पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। नितुल प्रताप यादव की पत्नी सपना इससे पहले भी हैवरा की प्रधान रह चुकी हैं। बता दें कि दर्शन सिंह यादव ने केंद्रीय समाज सेवा समिति के जरिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इनके बड़े भाई स्व. हरगोविंद सिंह यादव लगभग 45 साल तक हैवरा के निर्विरोध प्रधान रहे हैं। 

loksabha election banner

कौन हैं हरगोविंद यादव: हैवरा के पूर्व प्रधान स्व. हरगोविंद यादव के खिलाफ कोई अपना पर्चा दाखिल नहीं करता था। दयालु के नाम से मशहूर हरगोविंद यादव हमेशा समाज के पिछड़ों और गरीबों के मददगार रहे। इन्हीं कारणों से उनके पास सुबह से शाम तक सैकड़ों जरूरतमंद रहते थे। आज उनके पौत्र की पत्नी ने एक बार फिर घूंघट की आड़ से बाहर निकल कर प्रधानी करने की ठानी है। पूर्व सांसद स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव कुल पांच भाई थे जिनके सबसे बड़े भाई स्वर्गीय हरगोविंद दयालु जो गांव में ही रहते थे जो लगातार 45 वर्ष तक निर्विरोध प्रधान चुने गए।

ये है हरगोविंद यादव का परिवार:  

  • हरगोविंद दयालु के पुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट हैं। इनके पुत्र नितुल प्रताप यादव हैं और नितुल की पत्नी सपना वर्ष 2010 में हैवरा ग्राम पंचायत से प्रधान चुनी गई थीं। सपना यादव बीएससी की पढ़ाई किए हुए हैं।
  • हरगोविंद दयालु के छोटे भाई बाबू दर्शन सिंह यादव थे जिन्हाेंने राजनीति में किस्मत आजमाते हुए राज्यसभा तक का सफर तय किया। दर्शन सिंह यादव के परिवार में सबसे बड़ा व्यापार ईंट-भट्ठे का है। इनके तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़ा बेटा नागेंद्र प्रताप आइएस है और दो बेटे अनुज प्रताप और नीरज प्रताप बिजनेस करते हैं। 
  • दर्शन सिंह के बाद आते हैं सोबरन सिंह यादव। जो कि करहल से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। इनका एक पुत्र है जो व्यापार करता है। 
  • हरगोविंद यादव के अन्य दो भाई कुमदेश चंद्र यादव और शिवराम सिंह यादव व्यापार देखते हैं। कुमदेश चंद्र यादव भट्ठा संघ के अध्यक्ष भी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.