Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: दरवाजे पर खड़ी रही बरात, पार्लर से दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार; परिवार ने अगवानी रोक...

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 03:15 PM (IST)

    चौबेपुर के एक गांव में सोमवार की शाम बरात आने की तैयारी चल रही थी। शाम छह बजे बरात समय से पहुंची तो आगे की रस्में शुरू होने लगी। इस बीच पार्लर गई दुल्हन के गायब होने से हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। देर रात बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई।

    Hero Image
    UP News: दरवाजे पर खड़ी रही बरात, पार्लर से दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार

    संवाद सहयोगी, चौबेपुर। चौबेपुर के एक गांव में सोमवार की शाम बरात आने की तैयारी चल रही थी। शाम छह बजे बरात समय से पहुंची तो आगे की रस्में शुरू होने लगी। इस बीच पार्लर गई दुल्हन के गायब होने से हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी के साथ फरार हुई युवती

    देर रात बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। चौबेपुर के गांव मे सोमवार को कानपुर देहात से लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर पहुंचे थे। बरात जनवासे में ठहरी और स्वागत के बाद शादी की रस्म पूरी करने की तैयारियां शुरू होने लगी। इस बीच पार्लर गई दुल्हन अचानक गायब हो गई।

    यह जानकारी जब वधू पक्ष को हुई तो खुशियों के माहौल में मातम छा गया। रिश्तेदारों ने किसी तरह लड़के पक्ष के लोगों को दुल्हन का स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए कुछ देर अगवानी से रोक कर युवती की खोजबीन शुरू कराई, लेकिन बाद में पता चला कि युवती पार्लर से अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

    रात करीब नौ बजे बरात शादी की रस्म पूरी किए बगैर ही वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है, स्वजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

    इसे भी पढ़ें: प्रवीण तोगड़िया का बयान- 'अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी..., हनुमान चालीसा पाठ के लिए देश के...'