कानपुर के सचेंडी थाने का निरीक्षण करेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Kanpur News
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के बाद राज्यपाल रात्रि विश्राम भी करेंगी।
कानपुर, जेएनएन। राज्यपाल बनने के बाद आनंदीबेन पटेल पहली बार कानपुर आ रही हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगी और रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन सचेंडी थाने का निरीक्षण करेंगी। शायद यह शहर में पहली बार होगा कि कोई राज्यपाल किसी थाने का निरीक्षण करेंगी।
उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 11 सितंबर सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। वह मेधावियों को मेडल और पुरस्कार देंगी। कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 12 सितंबर की सुबह सचेंडी थाने का निरीक्षण करेंगी।
पुलिसकर्मियों और वहां आने वाले फरियादियों से बातचीत करेंगी। पुलिसकर्मियों को वह जनता का मित्र बनने की सीख देंगी। वहां से वह भौंती के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। वह बच्चों को मिलने वाले मिडडे मील की गुणवत्ता भी परखेंगी। मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी बताया कि भौंती के बाद राज्यपाल कानपुर देहात के लिए रवाना होंगी।