Move to Jagran APP

प्रियंका को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का ये बयान

उपमुख्यमंत्री बोले, भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पिछले लोकसभा चुनाव से भी अधिक सीटें जीतेंगे।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 05:55 PM (IST)
प्रियंका को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का ये बयान
प्रियंका को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का ये बयान

कानपुर, जेएनएन। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बना कांग्रेस ने तो मास्टर स्ट्रोक खेला है, लेकिन भाजपा इसके प्रति पूरी तरह बेफिक्री जता रही है। कानपुर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना था कि कांग्रेस प्रियंका गांधी को किसी भी भूमिका में लाए, भाजपा की सेहत पर फर्क नहीं पडऩे वाला है, पिछले लोकसभा चुनाव से भी अधिक सीटें पार्टी जीतेगी।

loksabha election banner

सपा-बसपा गठबंधन के असर के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन क्यों और किसके बीच हुआ, यह जनता जानती है। जनता के मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है। पांच साल में देश काफी आगे बढ़ा है। अगले पांच साल में दुनिया भारत के पीछे होगी। कहा, हम 2019 के लोकसभा चुनाव में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेंगे। सवर्ण गरीबों को दस फीसद आरक्षण का कितना लाभ भाजपा को मिलेगा, इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री बोले कि लाभ-हानि की तो बात ही नहीं है। भाजपा सरकार की नीति है सबका साथ, सबका विकास। उसी के तहत यह निर्णय लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.