Move to Jagran APP

अब मदरसों में सुबह नौ बजे प्रार्थना के साथ राष्ट्रगान और एक घंटा अधिक पढ़ाई, परिषद की नई समय सारिणी जारी

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मान्यता प्राप्त संचालित मदरसों के लिए नई समय सारिणी के साथ गाइड लाइन जारी की है। अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं लगेंगी और धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषय भी छात्र पढ़ेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek AgnihotriPublished: Tue, 04 Oct 2022 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 11:11 AM (IST)
अब मदरसों में सुबह नौ बजे प्रार्थना के साथ राष्ट्रगान और एक घंटा अधिक पढ़ाई, परिषद की नई समय सारिणी जारी
कानपुर में मदरसों के लिए नई गाइड लाइन लागू।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित होने वाले मदरसों में अब एक घंटा अधिक पढाई होगी। इससे पहले सुबह दुआ व राष्ट्रगान होगा। मदरसों में अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक शिक्षण कार्य होगा। मान्यता प्राप्त मदरसों में इसे लागू कर दिया गया है।

loksabha election banner

सरकार मदरसों का आधुनिकीकरण कर मदरसा छात्रों को धार्मिक शिक्षा के साथ गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, नागरिक शास्त्र विषयों का भी ज्ञान करा रही है। मदरसों में एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के पाठ्यक्रम के साथ ही मदरसा ई-लर्निंग एप की शुरुआत भी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने अब मदरसों में अब एक घंटा अतिरिक्त पढा़ई के आदेश जारी किए हैं। नई समय सारिणी के अनुसार मदरसों में सुबह नौ बजे प्रार्थना (दुआ) व राष्ट्रगान होगा। सुबह 9.20 से दोपहर 12 बजे तक शिक्षण कार्य होगा। दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक मध्यावकाश होगा। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से तीन बजे तक फिर शिक्षण कार्य होगा।

मदरसों का सर्वे भी हो चुका

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के बाद यूपी के सभी जिलों में मदरसों का सर्वे कार्य शुरू किया गया। कानपुर में भी अफसरों की टीम ने संचालित मदरसों में जाकर जांच की। मदरसों में व्यवस्थाओं को देखने के साथ कागजात भी देखे और बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा के बारे में भी जानकारी जुटाई थी। मदरसा को मिलने फंड को लेकर भी संचालकों से पूछताछ की थी। इसमें ज्यादातर मदरसा संचालकों ने जकात में मिलने वाली राशि से व्यवस्थाएं करने की जानकारी दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.