Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: कानपुर में घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे 79289 मतदाता, जिला निर्वाचन आयोग दे रहा सुविधा

यूपी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताअों को घर बैठे वोटिंग की सुविधा दी है। इसके लिए कानपुर में ऐसे मतदाता चिहि्नत कर लिए गए हैं अब उन्हें सहमति के लिए पत्र भेजने की तैयारी की जाएगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 11:58 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: कानपुर में घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे 79289 मतदाता, जिला निर्वाचन आयोग दे रहा सुविधा
कानपुर में घर बैठे मिलेगी मतदान की सुविधा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने हर विधानसभा में 80 साल से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांगों की सूची तैयार की है। वोटिंग से सात दिन पहले कोरोना मरीजों की भी सूची तैयार की जाएगी।

prime article banner

सूची तैयार करने की कमेटी के अध्यक्ष व सचिव शत्रोहन वैश्य ने बताया कि दस सीटों में 55 हजार 628 बुजुर्ग और 23 हजार 661 दिव्यांगों की सूची तैयार हुई है। क्षेत्र के बीएलओ इनके आवास पर जाकर बैलट पेपर से वोङ्क्षटग करने के लिए सहमति फार्म भरवाएंगे। इसके बाद तय तिथि पर वोङ्क्षटग कराने के लिए पोङ्क्षलग पार्टी जाएगी। सहमति फार्म नहीं भरने वाले मतदान केंद्र में जाकर वोट करेंगे।

सीटवार यह है स्थिति

विधानसभा क्षेत्र-  बुजुर्ग-   दिव्यांग

बिल्हौर-         7342-           4044

बिठूर-          6647-           3805

कल्याणपुर-       5290-           1563

गोङ्क्षवद नगर-     3866-            1254

सीसामऊ-       3842-           1048

आर्यनगर-       6312-            461

किदवईनगर-     4991 -1550

कैंट-          4405-            1867

महाराजपुर-    6247-             2658

घाटमपुर-       157- 4714

कुल-         55628-             23661


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.