यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपा ने कैंट सीट से मो हसन रूमी को बनाया उम्मीदवार, 2017 में कांग्रेस गठबंधन में नहीं लड़ पाए थे चुनाव
विधानसभा चुनाव 2022 कानपुर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी दस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ...और पढ़ें

कानपुर, जागरण संवाददाता। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : कैंट सीट के उम्मीदवार को लेकर पिछले पांच दिन से हाईकमान में मशक्कत चल रही थी। 25 जनवरी को शहर की दस सीटों में नौ सीटों में उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी ने जारी कर दी थी, लेकिन कैंट सीट से उम्मीदवार नही घोषित किया। शुक्रवार को दोपहर में सपा हाईकमान ने मोहम्मद हसन रूमी (Mo hasan Rumi) को कैंट सीट से उम्मीदवार बनाया है। कैंट सीट के लिए तीसरी बार उम्मीदवार सपा ने बनाया है। वर्ष 2012 में कैंट सीट से सपा के प्रत्याशी रहे थे। भाजपा के रघुनंद सिंह ने हराया था। वर्ष 2017 में भी पार्टी ने कैंट सीट से रूमी को प्रत्याशी बनाया था बाद में कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाए थे। हालांकि नामांकन करा लिया था। अबकी बार फिर पार्टी ने विश्वास जताते हुए उम्मीदवार बनाया है।
एमए अौर एलएलबी तक पढ़ाई की। वकालत कर रहे है। वर्ष 2009 से 2012 तक समाजवादी पार्टी के महासचिव रहे। 2012 में पार्टी ने कैंट विधानसभा का उम्मीदवार बनाया था। रनर प्रत्याशी रहे। फिर 2014 से 2015 तक पार्टी पुनः नगर महासचिव बनाया। 2017 में पुनः समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बने गठबंधन के कारण नामांकन के उपरांत नेतृत्व के निर्देश पर गठबंधन के प्रत्याशी के लिए मैदान छोड़ा था।
