Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने कानपुर नगर व देहात में उतारे आठ प्रत्याशी, देखें किस पर लगाया दांव

यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कानपुर नगर कानपुर देहात और चित्रकूट की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कानपुर की महाराजपुर सीट के प्रत्याशी को जिलाध्यक्ष भी नहीं जानते हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 02:56 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 02:56 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने कानपुर नगर व देहात में उतारे आठ प्रत्याशी, देखें किस पर लगाया दांव
कानपुर की छह सीटों पर आप के प्रत्याशी घोषित।

कानपुर, जागरण संवाददाता। यूपी विधानसभा चुनाव का बिगूल फुंकने के बाद कांग्रेस, भाजपा और सपा सीटों से प्रत्याशियों से नाम घोषणा कर रही है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कानपुर नगर की छह विधानसभा सीटों और देहात जनपद की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें एक प्रत्याशी का नाम ऐसा सामने आया है, जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को ही नहीं है।

loksabha election banner

कानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने शहर की छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें महानगर अध्यक्ष चिंटू फौजी को गोविंद नगर से टिकट दिया है। आर्यनगर से अनुज शुक्ला, बिठूर से सोमपाल, कल्याणपुर से अरुण कुमार श्रीवास्तव, किदवई नगर से विवेक द्विवेदी, महाराजपुर से उमेश यादव को मैदान में उतारा गया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कटियार के मुताबिक बाकी सभी प्रत्याशियों के संबंध में वह जानते हैं लेकिन महाराजपुर के उमेश यादव के संबंध में जानकारी से इन्कार किया है। वहीं कानपुर देहात जनपद से आम आदमी पार्टी ने भोगनीपुर विधानसभा सीट से आशुतोष पांडेय और अकबरपुर रनियां सीट से विवेष यादव को टिकट दिया है। चित्रकूट विधानसभा सीट से संतोषी लाल शुक्ला और मानिकपुर सीट से अविनाश चंद्र त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

कानपुर के प्रत्याशियों का संक्षिप्त प्राेफाइल : कानपुर नगर में आप के प्रत्याशियों में चिंटू फौजी कारोबारी हैं और वह शहरी क्षेत्र की सीटों के अध्यक्ष हैं। विवेक द्विवेदी भी कारोबारी हैं और वह किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के एक वर्ष अध्यक्ष रहे हैं। अब वह पार्टी में जिला उपाध्यक्ष हैं। सेवानिवृत्त जिलापूर्ति अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव चार वर्ष से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे। इस समय जिले में सदस्य हैं। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुज शुक्ला अधिवक्ता हैं और पहले जिला कार्यकारिणी में सदस्य थे। वहीं बिठूर के सोमपाल पहले जिला कमेटी में सदस्य थे और इस समय प्रदेश में सचिव हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि सीसामऊ, कैंट, घाटमपुर, बिल्हौर विधानसभा सीटों की घोषणा पर अभी मंथन चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.