Move to Jagran APP

कानपुर में प्रसपा कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का मंत्र दे गए शिवपाल, कहा; जन-जन तक तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां

UP Assembly Election 2022 प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यहां कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय शेष है। प्रदेश के हालात काफी खराब हाे चुके हैं इसके लिए अतिआवश्यक है कि गैरभाजपाई एकजुट हाें और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 09:02 PM (IST)
कानपुर में प्रसपा कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का मंत्र दे गए शिवपाल, कहा; जन-जन तक तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां
शिवपाल यादव की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। UP Assembly Election 2022  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे विपक्षियों का सरकार पर हमला भी तेज हो रहा है। दो दिन पूर्व सैफई में भतीजी की शादी के दौरान जहां सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए थे, वहीं मंगलवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी योगी सरकार पर कई तीखे हमले किए। वे कानपुर में पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

loksabha election banner

गैर भाजपाइयों का एक होना जरूरी: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यहां कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय शेष है। प्रदेश के हालात काफी खराब हाे चुके हैं, इसके लिए अतिआवश्यक है कि गैरभाजपाई एकजुट हाें और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं। 

कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का मंत्र दे गए शिवपाल: प्रसपा अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं, कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश के बिगड़ते हालात के बीच यह बहुत जरूरी है कि हम सभी एकजुट रहें। कार्यकर्ता भी अपने गिले-शिकवे भुलाकर प्रचार में लग जाएं। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और संपर्क अभियान पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया। 

सरकार पर बोला हमला: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं, प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। अब भाजपा सरकार से प्रदेश को मुक्त कराना ही लक्ष्य है। स्थितियां इतनीं खराब हैं कि प्रदेश की गरीब जनता, किसान, बेरोजगार अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दर-दर ठोकरें खा रहे हैं उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है।

इस मौके पर प्रसपा महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, राकेश रावत, हरि कुशवाहा, गुरु चरण सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.