Move to Jagran APP

उन्नाव में स्टैंड पोस्ट पर कब्जा होने से लोगों को पानी की रहती परेशानी, अधिकारी नहीं देते ध्यान

निचली व तंग गलियों वाले मोहल्लों में स्टैंड पोस्ट गायब हो गए हैं। आवास विकास सिविल लाइन गदियाना छिपियाना पीडी नगर में स्टैंड पोस्ट ढूंढे नहीं मिलते हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग ने शहर के मोहल्लों में स्टैंड पोस्ट लोगों की सुविधा के लिए लगाए थे।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 02:11 PM (IST)
उन्नाव में स्टैंड पोस्ट पर कब्जा होने से लोगों को पानी की रहती परेशानी, अधिकारी नहीं देते ध्यान
यह समस्या किसी एक जगह नहीं है, बल्कि हर जगह इस तरह की समस्या

कानपुर, जेएनएन। जिले में पानी की किल्लत हमेशा बनी हुई है। चाहे शहर हो गांव हर जगह लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। असल में लोगों की सुविधा के लिए जो स्टैंड पोस्ट और हैंडपंप लगाए गए हैं, उन पर कब्जा हो गया है। हैंडपंपों से बोरिंग घर को जा रही है तो स्टैंड पोस्ट से अलग पाइप की फिटिंग कर उसे घर के भीतर पहुंचा दिया गया है। यह समस्या किसी एक जगह नहीं है, बल्कि हर जगह इस तरह की समस्या है।

loksabha election banner

नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र में 300 स्टैंड पोस्ट लोगों की पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए लगाए हैं। इसमें निचली व तंग गलियों वाले मोहल्लों में स्टैंड पोस्ट गायब हो गए हैं। आवास विकास, सिविल लाइन, गदियाना, छिपियाना, पीडी नगर में स्टैंड पोस्ट ढूंढे नहीं मिलते हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग ने शहर के मोहल्लों में स्टैंड पोस्ट लोगों की सुविधा के लिए लगाए थे। इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठा रखा है। स्टैंड पोस्ट से घर के लिए लाइन दौड़ा दी है। इससे यह किसी एक घर को पानी देने का साधन बन गया है। गंजमुरादाबाद व फतेहपुर चौरासी में नगर के भीतर तो स्टैंड पोस्ट लगे हैं, लेकिन जितनी भी पाइप्ड योजना गांव में चल रही हैं उनमें स्टैंड पोस्ट नहीं लगाए गए हैं। 9 ऐसे हैंडपंप हैं, जिनमें सबमॢसबल पंप लगाया गया है। गंजमुरादाबाद में 30 ऐसे हैंडपंप हैं जिनमें लोगों ने सबमॢसबल लगा रखा है। पुरवा में सेमरीमऊ, त्रिपुरारपुर, बनिगांव, पल्हरी, शिवदीन खेड़ा, भदनांग में 90 फीसद स्टैंड पोस्ट खराब हैं। बांगरमऊ में 160 स्टैंड पोस्ट में अधिकतर खराब हैं। औरास में चार स्टैंड पोस्ट की टोटियां गायब हैं। चार हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा हुआ है। सफीपुर में 225 स्टैंड पोस्ट लगे हैं और सभी के सही होने के दावा किया गया है लेकिन कई जगहों पर इन पर कब्जा हो गया है। नगर पंचायत रसूलाबाद में अटल नगर में स्टैंड पोस्ट को तोड़कर घर में लगा लिया गया है। बस स्टैंड पर लगे स्टैंड पोस्ट को तोड़कर नाली में डाल दिया गया है।

नगर पालिका क्षेत्र में 300 से अधिक स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं। जहां कहीं भी स्टैंड पोस्ट पर कब्जा करने की शिकायत आती है उस पर कार्रवाई की जाती है। शहर में किसी भी हैंडपंप से सबमर्सिबल लगा नहीं है, जिन लोगों न व्यक्तिगत तौर पर नल लगाए हैं उन्होंने जरूर सबमर्सिबल लगा रखा है।

                                                                                   विवेक कुमार, जेई जलकल नगर पालिका उन्नाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.