Unnao Accident : सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, एक गंभीर व सात चोटिल
Unnao Accident आइबीपी चौराहा से 30 सवारियां लेकर मौरावां जा रही बस दही क्षेत्र में उन्नाव-पुरवा मार्ग पर मद्दीखेड़ा के पास अनियंत्रित हो खंती में गिर गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकालकर अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा है।
उन्नाव, जागरण संवाददाता। Unnao Accident आइबीपी चौराहा से 30 सवारियां लेकर मौरावां जा रही बस दही क्षेत्र में उन्नाव-पुरवा मार्ग पर मद्दीखेड़ा के पास अनियंत्रित हो सड़क किनारे खंती में गिर गई। हादसे में अचलगंज के जरगांव निवासी पूर्वी का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
अन्य सात सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकालकर अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा है। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया लोडर को बचाने में बस अनियंत्रित हो खंती में चली गई। सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया है।
यह हुए घायल
घायलों में शशि सोनकर पत्नी दिलीप सोनकर, सोनी सोनकर निवासी हड़हा अचलगंज, शिवकांती पत्नी रामचरन कंधईखेड़ा अजगैन, रजनीश कश्यप निवासी नईपुर पुरवा, वीरेंद्र शुक्ला निवासी मौरावां, मीना शुक्ला पत्नी नीरज शुक्ल, शिववर्धन उर्फ पूर्वी निवासी जरगांव अचलगंज शामिल हैं।