Move to Jagran APP

महोबा में हादसे की भेंट चढ़ी दो जिंदगियां, कुआं खोदते समय मिट्टी धसकी, गिरकर दो मजदूरों की मौत

Accident During Soil Erosion किसान मन्नू के खेत में काफी पुराना कुआं है। उसकी पक्की चुनाई का काम वह करीब चार-पांच दिन से करवा रहे थे। इसमें गांव के ही मजदूर लगे थे। बताते हैं कि कुआं करीब चालीस फीट गहरा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 03:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 03:23 PM (IST)
महोबा में हादसे की भेंट चढ़ी दो जिंदगियां, कुआं खोदते समय मिट्टी धसकी, गिरकर दो मजदूरों की मौत
हादसे के बाद कुआं से मजदूरों को बाहर निकालते लोग।

महोबा, जेएनएन। Accident During Soil Erosion जनपद के महुआ बांध गांव निवासी मन्नू नामक किसान के खेत में पुराना कुआं की मरम्मत का काम हो रहा था। इसमें छह मजदूर लगे थे। शुक्रवार दोपहर के समय कुआं के ऊपर बनी जगत (दीवार) अचानक गिर गई। इसी दौरान झटका लगने से पास में खड़े दो मजदूर भी कुआं में नीचे जा गिरे। घटना होते ही वहां मौजूद मजदूरों ने आवाज देकर मदद के लिए लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में वहां पुलिस भी पहुंच गई। रस्सी के सहारे ग्रामीणों ने कुआं से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

prime article banner

किसान मन्नू के खेत में काफी पुराना कुआं है। उसकी पक्की चुनाई का काम वह करीब चार-पांच दिन से करवा रहे थे। इसमें गांव के ही मजदूर लगे थे। बताते हैं कि कुआं करीब चालीस फीट गहरा है। उसकी गहराई बढ़ाने के लिए खोदाई भी हो रही थी। शुक्रवार को कुआं की जगत अचानक भरभरा कर गिर गई। उसी के सहारे खड़े गांव के मजदूर 42 वर्षीय रामसेवक, व 30 वर्षीय ग्यासी भी नीचे जा गिरे। उनके ऊपर से ही ईंट-पत्थर आदि भी गिर गए। अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।

सूचना पर आसपास के किसान-ग्रामीण मदद को पहुंचे। कुछ देर में एसडीएम मोहम्मद अवेश, अजनर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। रस्सा के सहारे ग्रामीणों को उतार कर कुआं से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने बताया कि ठोकर लगने से कुआं की जगत गिर गई थी। मजदूर सिर के बल नीचे गिरे थे और नीचे रोड़ा आदि भी पड़ा थी इसलिए सिर में गंभीर चोट आने से ही उनकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.