Move to Jagran APP

चरखा चलाकर दी गांधीजी को श्रद्धांजलि

तिलक हाल में शनिवार को चरखा चलाकर व कांग्रेरियों ने गाया रामधुन।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 02:08 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 02:08 AM (IST)
चरखा चलाकर दी गांधीजी को श्रद्धांजलि
चरखा चलाकर दी गांधीजी को श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, कानपुर : तिलक हाल में शनिवार को चरखा चलाकर व रामधुन गाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। गांधीजी के आदर्श वाक्य सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर शनिवार को तिलक हाल में पुष्पांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने गांधीजी को अलौकिक शक्ति का युगपुरुष बताया। दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा यह विडंबना है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में धर्म वर्ग एवं संप्रदाय का जहर घोलकर जनमानस को भ्रमित किया जा रहा है। रघुपति राघव राजा राम के साथ कताई व सर्वधर्म प्रार्थना की गई। गीता, कुरान, बाइबिल, व गुरुग्रंथ साहिब का पाठ क्रमश: आचार्य संतोष शुक्ल, निजामुद्दीन खां, पादरी सतेंद्र श्रीवास्तव व सरदार जसप्रीत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री संचालन केके तिवारी ने किया। पूर्व सांसद राजाराम पाल, शंकरदत्त मिश्र, मुकेश बाल्मीकी, शानू बुंदेला, मोहित दीक्षित, आशीष श्रीवास्तव, तारिक मंसूरी, श्याम कुमार उपस्थित रहे। ---- ताला खुला तो गांधीवादियों ने किए पुष्प अर्पित

कानपुर : गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के तत्वावधान में गांधीजी को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी प्रतिमा फूलबाग पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाम करीब चार बजे जब गांधीवादी पहुंचे तो यहां ताला लगा था। जिस पर जिलाधिकारी को फोन कर सूचना दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ताला खुलवाया जिसके बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया और गांधीजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ताला खुलने से पहले गांधीवादी बाहर सड़क पर बैठकर ही रामधुन गाने लगे। जयनारायण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, छोटेभाई नरोना, जगदंबा भाई, बिदा भाई, सुनील बाल्मीकी, देव कुमार, श्याम देव सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.