विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनें निरस्त, 35 के मार्ग बदले; नए रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी

Published: Mon, 20 Apr 2026 11:12 AM (IST)

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 35 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि 13 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। नौ ट्रेनें देरी से चलेंगी।

कानपुर से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त।

कानपुर से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य शुरू हो गया है। इसके कारण से 35 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनके मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य 13 ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेंगी। साथ ही नौ विभिन्न स्टेशनों से ट्रेनें देरी से चलेंगी।

प्रयागराज रेलवे मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन चलने वाली 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी 30 अप्रैल को मिर्जापुर के रास्ते न जाकर कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते गुजरेंगी। ऐसे ही 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल 29 अप्रैल को पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते काफर करेगी।

12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस 30 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। यह भी मिर्जापुर नहीं जाएगी।

आनंद बिहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस (12816) को भी 30 अप्रैल को मिर्जापुर रूट से परिवर्तित कर सीधे कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते लिए संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Train Cancelled: रेल यात्री सावधान! मई के पहले पखवाड़े में कैंसिल रहेंगी कई लोकल ट्रेनें, रूट भी डायवर्ट

लोकमान्य तिलक-बलिया एक्सप्रेस (11071 व 11072) के रूट में भी 29 अप्रैल को बदलाव किया जा रहा है। ये ट्रेन जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना तक जाएगी। पहले यह ट्रेन जंघई-प्रयाग-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी मुड़वारा से बीना पहुंचती थी।