Top Kanpur News of the day 30th July 2019, इस तरह बचाई दिव्यांग की जान
शहर में तड़पते दिव्यांग की जान बचाने और उन्नाव माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता की कार में टक्कर मारने की घटना चर्चा में रही।
कानपुर, जेएनएन। शहर में सड़क से गुजर रहे एक डॉक्टर की पहल से दिव्यांग की जान बचाई जा सकी। उन्नाव माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के मालिक ने खुद को प्रसपा का पदाधिकारी बताया है। वहीं उन्नाव में घटना के विरोध में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। जालौन में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाकर पीटने के बाद वीडियो वायरल कर दिया गया। शहर के स्कूलों में
...और बची दिव्यांग की जान
शहर में सड़क से गुजर रहे एक डॉक्टर की पहल से दिव्यांग की जान बचाई जा सकी। बिधनू में ऑटो पलटने से एक पैर से दिव्यांग का दूसर पैर दब गया। खून से लथपथ दिव्यांग जान बचाने के लिए गुहार लगता रहा लेकिन कोई आगे नहीं आया।
प्रसपा में है ट्रक का मालिक
उन्नाव माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक का मालिक प्रसपा का पदाधिकारी है। इससे पहले वह सपा नेता था, इसके चलते दुर्घटना को सपा की साजिश बताये जाने के बाद ट्रक मालिक ने खुद सामने आकर शिवपाल के साथ होने की बात कही है।
उन्नाव में एनएसयूआई का प्रदर्शन
उन्नाव में माखी कांड की पीडि़ता की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करने पर पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया।
प्रेमी की पिटाई का वीडियो वायरल
जालौन के उरई के पास एक गांव में झांसी से प्रेमिका को खोजते हुए आए एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटने के बाद वीडियो वायरल कर दिया। सबसे मजेदार बात ये रही कि प्रेमी युवक अनजाने में गांव में अपनी प्रेमिका के पति से ही उसके बारे में पूछ बैठा। बातों बातों में पति ने पूरी जानकारी करने के बाद उसे पकड़ लिया और बेल्ट से पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर में अब होगी स्टूडेंट पुलिस
आइजी सिविल डिफेंस ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक करके शहर में स्टूडेंट पुलिस कैडट तैयार किये जाने की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शहर के 21 स्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट तैयार किये जा रहे हैं। कर्नाटक में सफल प्रयोग के बाद गृह मंत्रालय में अब कार्यक्रम को पूरे देश में लागू कर दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में लापरवाही बरते रहे जिलों के नोडल अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप