विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Tomato Price: कानपुर में टमाटर 120 और 50 रुपये क‍िलो ब‍िक रहा धन‍िया, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 28 Jun 2023 09:59 AM (IST)

वर्षा शुरू होते ही टमाटर तीन गुणा तो धनिया में पांच गुणा उछाल आया है। एक सप्ताह में हरी सब्जियों ...और पढ़ें

UP Tomato Price: पहली बार‍िश के बाद सब्‍ज‍ियों के दामों में आया उछाल
UP Tomato Price: पहली बार‍िश के बाद सब्‍ज‍ियों के दामों में आया उछाल

कानपुर, जागरण संवाददाता। पिछले सप्ताह हुई जबरदस्त वर्षा के साथ ही हरी सब्जियों की कीमतों में तेजी आ गई है, इसके साथ ही लाल टमाटर की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आई है। बरसात शुरू होते ही हरी सब्जियों का मौसम खत्म होने लगता है। उनकी कीमतों में तेजी आने लगती है लेकिन पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश के साथ ही हरी सब्जियां बहुत तेजी से खराब हुईं।

बरसात में पहले हरी सब्जियों के पौधे जमीन पर गिर पड़े, इसके साथ ही वे सड़ने भी लगे हैं। किसानों के मुताबिक अब बरसात शुरू हो गई है तो हरी सब्जियों की कीमतों में और तेजी आएगी। फुटकर सब्जी विक्रेता दीनदयाल गुप्ता के मुताबिक बरसात का असर हरी सब्जियों पर नजर आने लगा है। सभी सब्जियों की दो गुणा या उससे भी ज्यादा है। थोक बाजार से ही कीमतें बढ़ी होने की वजह से फुटकर में भी कीमतें बढ़ाना मजबूरी है।