आज से कानपुर और उसके आसपास के टोल प्लाजों पर नई दरें लागू, बारा जोड़ पर कार सवार को आने व जाने का देना होगा ये शुल्क
परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि नई दरें रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज-चकेरी के बीच सिक्सलेन का काम होने के चलते बड़ौरी ओर कटोघन टोल की दरों को नहीं बढ़ाया गया है।
कानपुर, जेएनएन। एक अप्रैल से देश भर के टोल प्लाजा के साथ कानपुर और आसपास के प्लाजा पर भी टैक्स की दरें लागू कर दी गई हैं। कानपुर देहात के बारा जोड़ में कार, जीप, वैन और हल्के वाहन में पांच रुपये के टोल टैक्स की बढ़ोतरी हुई है। साथ में एक ही दिन में आने-जाने वाले वाहनों को 225 रुपये टोल टैक्स देना होगा। यह दरें रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने हर वित्तीय वर्ष की तरह इस बार भी परियोजना निदेशक द्वारा रिपोर्ट बनाकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी थी। वहां से नए दाम तय होकर कानपुर क्षेत्र के परियोजना निदेशक को मिल गए हैैं। परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि नई दरें रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज-चकेरी के बीच सिक्सलेन का काम होने के चलते बड़ौरी ओर कटोघन टोल की दरों को नहीं बढ़ाया गया है। साथ ही अनंतराम और बाराजोड़ टोल से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को 285 रुपये का मासिक पास मिलेगा। वहीं, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर स्थित नवाबगंज टोल पर भी दरों में इजाफा किया गया है।
नई दरें
- अनंतराम टोल प्लाजा (औरैया)
- एकल यात्रा वापसी यात्रा
- हल्के वाहन 90 135
- हल्के कॉमर्शीयल वाहन 145 220
- बस और ट्रक 305 460
- तीन एक्सल कॉमर्शीयल वाहन 335 500
- चार से छह एक्सल वाहन 480 720
- सात एक्सल से ऊपर वाहन 585 880
बाराजोड़ टोल प्लाजा (कानपुर देहात) की नई दरें
- एकल यात्रा वापसी यात्रा
- हल्के वाहन 150 225
- हल्के कॉमर्शीयल वाहन 225 335
- बस और ट्रक 480 720
- तीन एक्सल कॉमर्शीयल वाहन 525 790
- चार से छह एक्सल वाहन 740 1110
- सात एक्सल से ऊपर वाहन 935 1405
अलियापुर टोल प्लाजा (घाटमपुर) की नई दरें
- एकल यात्रा वापसी यात्रा
- हल्के वाहन 45 65
- हल्के कॉमर्शीयल वाहन 70 105
- बस और ट्रक 150 225
- तीन से आठ एक्सल वाहन 235 350
- सात एक्सल से ऊपर वाहन 285 430
खन्ना टोल प्लाजा (महोबा) की नई दरें
- एकल यात्रा वापसी यात्रा
- हल्के वाहन 50 70
- हल्के कॉमर्शीयल वाहन 75 115
- बस और ट्रक 160 240
- तीन से आठ एक्सल वाहन 255 380
- सात एक्सल से ऊपर वाहन 310 460
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा की नई दरें
- एकल यात्रा वापसी यात्रा
- कॉमर्शीयल छोटे वाहन 80 120
- हल्के कॉमर्शीयल वाहन 130 195
- दो एक्सल वाहन 270 405
- तीन एक्सल कॉमर्शीयल वाहन 295 440
- 4 से 6 एक्सल कॉमर्शीयल वाहन 425 635
- ओवरसाइज वाहन 515 770