गर्मी बहुत है, आओ पानी में खेलें..
मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। ऐसे आम लोगों के साथ ही पशु-प
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 05:28 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 05:28 PM (IST)
मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। ऐसे आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षी भी गर्मी व धूप से बचाव के लिए जतन करते दिख रहे हैं। बुधवार को चिड़ियाघर में बाघिन त्रुशा के ये नन्हे बाघ भी गर्मी से परेशान दिखे। एक बाघ पानी के हौज तक पहुंचा तो दूसरे को भी अपने साथ खींच लाया। दोनों काफी देर तक पानी में अठखेलियां करते रहे। इस पूरे खेल के गवाह बने हमारे फोटोग्राफर संजय यादव जिन्होंने अपने कैमरे में इन अठखेलियों को कैद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें