महिला की हत्या कर शव फेंका, हत्यारों ने पहचान मिटाने को चेहरा पत्थरों से कुचला Chitrakoot News
नहीं हो सकी शिनाख्त हाईवे किनारे अर्धनग्न शव पड़ा होने से दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका।
चित्रकूट, जेएनएन। बरगढ़ थानांतर्गत झांसी मीरजापुर हाईवे किनारे बरगढ़ पॉलीटेक्निक के पास 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिलने से शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। सिर पर पत्थरों से हमले के कारण मौत हुई है। अर्धनग्न शव मिलने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुछ देर में ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस टीम पहुंची। शव को हाईवे चौड़ीकरण के लिए खोदाई से बने गड्ढे में दबाने का प्रयास किया गया। बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मान सिंह ने बताया कि दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त मिटाने की कोशिश में चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। दुष्कर्म की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। बताया कि मृतका के पैर में बिछिया, कान में सोने की बाली, अंगुलियों में अंगूठी और नाक में सोने की कील है। गले में मोती की माला भी पड़ी है। सफेद और नीले रंग की महंगी साड़ी पहने है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप