आइआइटी में गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार, तीन मजदूरों की मौत Kanpur News
मृतकों में एक महिला भी शामिल एक की हालत नाजुक बेसमेंट के लिए बनी 14 फीट ऊंची दीवार के पास बैठे थे सभी।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 04:43 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में अर्थ साइंस की निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की 14 फीट ऊंची दीवार गुरुवार दोपहर भरभराकर ढह गई। हादसे में दीवार के पास पेड़ के किनारे बैठकर आराम कर रहे चार मजदूरों में से तीन की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
अर्थ साइंस इमारत का निर्माण दो माह पूर्व शुरू हुआ था। उनमें एक तरफ बेसमेंट बन रहा है। गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद पश्चिम बंगाल के चार मजदूर पिंकी, रॉबिन, मनी भाई व पवित्र बेसमेंट की दीवार के पास पेड़ के किनारे बैठे थे। तभी अचानक दीवार उनके ऊपर ही गिर पड़ी। इससे चारों मलबे में दब गए। चीखपुकार सुनकर तुरंत बाकी मजदूरों ने आकर मलबा हटाया और चारों को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक तीन मजदूरों पिंकी, रॉबिन व मनी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस पहुंची। इसी बीच आइआइटी के प्रशासनिक अधिकारी आए। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि घायल मजदूर की हालत स्थिर है। एलएलआर अस्पताल (हैलट) में इलाज चल रहा है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें