दादानगर में कार बेचने आए थे सतना के चोर
कानपुर: पनकी पुलिस द्वारा शुक्रवार रात चोरी की कार के साथ पकड़े गए चार शातिर यहां कार स्क्रैप व्यापार
कानपुर: पनकी पुलिस द्वारा शुक्रवार रात चोरी की कार के साथ पकड़े गए चार शातिर यहां कार स्क्रैप व्यापारी को बेचने आये थे। यह कार सतना (मध्यप्रदेश) से चोरी की गयी। दादानगर के स्क्रैप व्यापारी से उनकी फोन पर बात हुई थी। पुलिस अब व्यापारी की तलाश में जुटी है।
शुक्रवार रात पनकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सतना से चोरी की गई कार समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपित शोभित, पंकज सिंह बघेल, निखिल तिवारी, विनय सिंह ने बताया कि कानपुर के व्यापारी से उनकी फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वह कार को चलाकर कानपुर लाए लेकिन पकड़े गए। पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। उसके आधार पर व्यापारी की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर पनकी ने बताया कि जल्द ही कार खरीदने वाले का पता लगा लिया जाएगा। जासं