Move to Jagran APP

औरैया में पुलिस गश्त बनी रही और चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

सहायल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में एक साथ चोरी की तीन घटनाओं से गांववालों में दहशत का माहौल है। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद चोरी होने से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 12:50 PM (IST)
औरैया में पुलिस गश्त बनी रही और चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को सीधी चुनौती दी है।

औरैया, जेएनएन। सप्ताह में शनिवार व रविवार को कोरोना बंदी के समय पुलिस मुस्तैदी का दावा किया जाता है लेकिन इसके बावजूद चोरों ने आधी रात सहायल थाना क्षेत्र में तीन घरों को निशाना बनाकर पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। एक साथ तीन घरों में लाखों की चोरी की घटना से दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस को करीब 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी की जानकारी दी है।

loksabha election banner

सहायत थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में शनिवार देर रात चोरों ने सगे चार भाई के कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की तो पड़ोस में रहने वाले दो घरों को भी निशाना बनाया। पीड़ित भूपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में गए थे। पत्नी व परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। रविवार तड़के लौटा तो मेन गेट खुला पाया तो होश उड़ गए। कमरों में जाकर देखा तो कुंडे टूटे थे और सेफ का ताला टूटा देखकर परिवार के लोगों को आवाज दी। वह सभी आनन-फानन छत से नीचे आए। सेफ में रखी नकदी व जेवर गायब थे।

इसी बीच पड़ोस के घरों में चोरी की घटना का शोर सुनाई दिया। पड़ोसी एबरन सिंह व मक्का सिंह ने पुलिस को बताया की घर से बाहर गए हुए थे। बिजली न होने से पत्नी व बच्चे छत पर सो रहे थे। रविवार सुबह घर पहुंचे तो चोरी की घटना पता लगी। सगे चार भाइयों के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित भाई हाकिम सिंह ने बताया सुर्जन सिंह, दीवान सिंह, ब्रजेंद्र सिंह के कमरे अलग-अलग है। शनिवार की रात सभी छत पर सो रहे थे। सुबह पड़ोस में चोरी होने की जानकारी हुई तो अपने कमरे जांचे। कमरों का ताला टूटा हुआ था और नकदी सामान गायब था। चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ितों ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.