Move to Jagran APP

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में 63 निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में शनिवार को 63 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 01:50 AM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 01:50 AM (IST)
उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में 63 निर्विरोध निर्वाचित
उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में 63 निर्विरोध निर्वाचित

संवाद सहयोगी, बिठूर (कानपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में शनिवार को 63 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिठूर स्थित लवकुश वाटिका में शुरू हुई त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में 88 लोगों ने नामांकन कराया था। अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी मिश्रा के साथ कानपुर के अनिल गर्ग, गाजियाबाद के संजीव गुप्ता ने नामांकन कराया है। महामंत्री पद पर उरई के दिलीप सेठ, बरेली के राजेंद्र गुप्ता, ललितपुर के महेंद्र जैन मयूर, गोंडा के मुकुट लाल अ्रग्रवाल ने पर्चे भरे हैं। कल नाम वापसी के बाद मतदान होना है। कोषाध्यक्ष पद पर रामकिशोर मिश्रा समेत 22 उपाध्यक्ष, चार संयुक्त मंत्री, 14 मंत्री, तीन संयुक्त प्रचार मंत्री, 17 संगठन मंत्री व दो कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

loksabha election banner

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 9, उपाध्यक्ष पद पर 22, मंत्री पद पर 14, संयुक्त मंत्री पद पर चार, संगठन मंत्री पद पर 17, संयुक्त प्रचार मंत्री पद पर तीन और कार्यसमिति सदस्य पर दो लोगों ने नामांकन कराए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर आठ, उपाध्यक्ष 25, महामंत्री दो संयुक्त मंत्री सात, कोषाध्यक्ष एक, सह कोषाध्यक्ष एक, मंत्री 25, प्रचार मंत्री एक, संयुक्त प्रचार मंत्री चार, संगठन मंत्री 40, कार्यकारिणी सदस्य 26 बनाए जाते हैं। जिन पदों पर कम नामांकन हुए थे, वे निर्विरोध हो गए। चुनाव में पूरे प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी व्यापारी आए हैं।

----------------

जुटीं बड़ी हस्तिया

चित्रकूट से सासद भैरव प्रसाद मिश्रा, मुगलसराय से विधायक साधना सिंह, झासी से मेयर रामतीर्थ सिंघल, गोरखपुर से मेयर सीताराम जायसवाल, बुलंदशहर से मेयर रामजी त्रिपाठी आदि आए।

----------------

पॉलीबैग पर प्रतिबंध का होगा विरोध

मुंबई से आए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी किशोर चंपक लाल मेहता ने कहा कि सरकार ने पॉलीबैग पर प्रतिबंध का जो निर्णय लिया है, उसका विरोध किया जाएगा।

-----------------

व्यापारियों का किया सम्मान

इस दौरान कानपुर के 30 वरिष्ठ व्यापारियों के साथ ही 154 क्षेत्रीय व्यापार मंडलों का भी सम्मान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.