प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक, हíषत हुए देवता
श्री रामलीला सोसाइटी परेड द्वारा बुधवार को श्री राम राज्याभिषेक उत्सव का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 01:43 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:43 AM (IST)
जासं, कानपुर : श्री रामलीला सोसाइटी परेड द्वारा बुधवार को श्री राम राज्याभिषेक उत्सव का आयोजन मेस्टन रोड स्थित श्री रामलीला भवन में किया गया। गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया तो देवता भी हर्षित हो गए । रावण का वध कर जानकी जी के साथ अयोध्या लौटे प्रभु राम के राजा बनने की प्रसन्नता प्रजा के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। प्रभु के राज्याभिषेक पर श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें