विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औरैया : हाइवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास आटो पलटा, 10 बराती घायल, दो की हालत गंभीर

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 10:58 AM (IST)

औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास ऑटो पलटने से शादी समारोह से लौट रहे ...और पढ़ें

अजीतमल में बाबरपुर के पास हादसा हुआ है।
अजीतमल में बाबरपुर के पास हादसा हुआ है।

औरैया, जागरण संवाददाता। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बा समीप कानपुर-इटावा हाइवे के अनंतराम टोल प्लाजा से पहले रविवार सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित ऑटो पलट गया। आटो में शादी समारोह से लौट रहे बराती सवार थे और हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

अजीतमल क्षेत्र के मिश्रपुर-प्रतापसिंह गांव निवासी एक परिवार अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ अनंतराम कस्बा में राम सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार को गया हुआ था।रविवार सुबह सभी आटो से गांव लौट रहे थे। क्षमता से ज्यादा सवारी होने पर चालक दीपचंद्र पुत्र रविंद्र बाबू अनियंत्रित हो गया। कानपुर-इटावा हाइवे के अंनतराम टोल प्लाजा से पहले आटो पलट गया। इसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। हादसा देख हाइवे से निकल रहे कुछ वाहन सवार रुक गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।

ये हुए घायल : कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के अनुसार हादसा टोल प्लाजा से पहले हुआ। घायलों में चालक समेत शिवानी पुत्री अरविंद, दीपचंद्र पुत्र संजीवन, गीता पत्नी संजीवन, प्रियंका पत्नी सुदर्शन सिंह, पूजा पुत्री प्रमोद, आरती पुत्री उत्तम सिंह, रामलखन व कालका प्रसाद पुत्रगण प्यारेलाल, शांती पत्नी संत कुमार। कालका व शिवानी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। दोनों को ज्यादा चोट आई है। वहीं क्षतिग्रस्त आटो को कब्जे में लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जैसा कि बताया गया है कि क्षमता से ज्यादा लोग आटो में सवार थे।