Move to Jagran APP

लखनऊ से नई दिल्ली के लिए आज से चलेगी तेजस

कानपुर-मुंबई और भुवनेश्वर-आनंद विहार भी सेंट्रल होकर गुजरेंगी

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 06:42 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 06:42 AM (IST)
लखनऊ से नई दिल्ली के लिए आज से चलेगी तेजस
लखनऊ से नई दिल्ली के लिए आज से चलेगी तेजस

जासं, कानपुर : कारपोरेट ट्रेन तेजस के साथ ही मुंबई और आनंद विहार के लिए सेंट्रल होते हुए आज से तीन ट्रेनें चलेंगी। तेजस के चलने से दिल्ली जाने वालों के लिए सफर करीब पांच घंटे का हो जाएगा। नवरात्र को देखते हुए ट्रेन में यात्रियों को व्रत का खाना भी दिया जाएगा। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे चलकर 7:25 बजे सेंट्रल और दोपहर 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3:35 बजे नई दिल्ली से चलकर रात 8:35 बजे सेंट्रल आएगी और 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके साथ ही एलटीटी-कानपुर स्पेशल ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से 17 अक्टूबर की दोपहर 1:40 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। 18 अक्टूबर की शाम 4:10 बजे यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से मुंबई के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन 5:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस भुवनेश्वर से 17 अक्टूबर की दोपहर 12:45 बजे चलेगी और दूसरे दिन 1:45 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से 19 अक्टूबर की सुबह 7:05 बजे चलकर दोपहर 1:15 बजे कानपुर और दूसरे दिन 4:15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

loksabha election banner

ट्रेनों के संचालन की थी मांग

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद रेलवे पर यात्री भार भी बढ़ गया, जिसके चलते इन ट्रेनों को दोबारा चलाए जाने की मांग की जा रही थी। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी। त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है। यात्रियों की भीड़ भी इधर लगातार बढ़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.