Banda News: चचेरे भाई ने की दरिंदगी तो परेशान किशोरी ने फंदे पर लटक दे दी जान
बांदा के बिसंड़ा में एक किशोरी ने आत्म हत्या कर ली। आरोप है कि रिश्ते में चचेरा भाई उसे परेशान कर रहा था। दो दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया जिससे किशोरी काफी परेशान थी। पिता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है।
By Abhishek VermaEdited By: Published: Wed, 31 Aug 2022 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2022 05:54 PM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता। बिसंडा थाना के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने घर में छप्पर की धन्नी से फंदे में लटक कर जान दे दी। पिता ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से घर के सामने रहने वाला चचेरा भाई उसे परेशान कर रहा था। चार दिन पहले वह सोते से उसे उठाकर अपने घर ले गया था। जहां उसने दुष्कर्म किया था। जानकारी होने पर उन्होंने दोनों को डांटा था। चचेरे भाई के गलत काम करने की ग्लानि में बेटी ने एक कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें