Move to Jagran APP

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर किशोरी ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत

अकबरपुर के रहने वाले शुभ लाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा सिंह सोमवार की रात को घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य शादी के निमंत्रण में गए थे। बताते हैं कि रात में करीब एक बजे लौट कर आए तो बेटी का शव जमीन में पड़ा था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 02:16 PM (IST)
चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर किशोरी ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत
किशोरी ने कमरा बंद कर खुद को गोली मारी।

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार की देर रात को किशोरी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। खुदकुशी के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य निमंत्रण करने गए थे। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

prime article banner

अकबरपुर के रहने वाले शुभ लाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा सिंह ने सोमवार की रात को घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य शादी के  निमंत्रण में गए थे। बताते हैं कि रात में करीब एक बजे लौट कर आए तो  कमरे का दरवाजा बंद था। पिता ने बेटी को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक परेशान रहे आखिर में दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए। बेटी का खून से लथपथ शरीर बेड में पड़ा था और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर उसके हाथ में फंसी थी। शुभलाल सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिवार के एक-एक सदस्य से घटना को लेकर पूछताछ की। परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके। पिता ने बताया कि निमंत्रण चलने के लिए उसके भी कहा गया था लेकिन वह तैयार नहीं हुई। पता नहीं किस कारण से वह परेशान थी जिससे यह कदम उठाया। थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। स्वजन ने अभी इस घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पूरा मामला सामने आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.