Move to Jagran APP

पलक-पलक 'गंगाजल', पग-पग श्रद्धा का 'समंदर'

जाजमऊ स्थित गंगा पुल से बिठूर स्थित मां गंगा के पत्थर घाट तक अटल जी की अस्थि कलश यात्रा की झलक पाने को घंटों खड़े रहे लोग।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 03:22 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 03:22 PM (IST)
पलक-पलक 'गंगाजल', पग-पग श्रद्धा का 'समंदर'
पलक-पलक 'गंगाजल', पग-पग श्रद्धा का 'समंदर'

जागरण संवाददाता, कानपुर : अस्थि कलश आने में चार घंटे का विलंब हो गया, लेकिन कोई बेसब्री-झल्लाहट नहीं। धूप तीखे तेवर दिखा रही थी, मगर गर्मी सिर्फ हथेलियों में, जो पुष्पों को अस्थि कलश के इंतजार में नम कर रही थीं। शुक्रवार को जाजमऊ स्थित गंगा पुल से बिठूर स्थित मां गंगा के पत्थर घाट तक 35 किलोमीटर का सफर तय था, लेकिन पलक-पलक ठहरा 'गंगाजल' और पग-पग उमड़ता श्रद्धा का समंदर तो उससे पहले ही अटल जी की अस्थियों को भावों में विसर्जित करता जा रहा था।

loksabha election banner

जाजमऊ स्थित गंगा पुल शहर का प्रवेश द्वार है। राजनीति से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराकर लौटने वालों की आवभगत का गवाह रहा है यह स्थल। कई विजय जुलूस इस ऐतिहासिक शहर की सड़कों ने देखे हैं, शुक्रवार को शहर में निकला यह 'दिव्य विजय जुलूस' था। आस्था के कलश में सियासत के उस शहंशाह की अस्थियां थीं, जिसने जीते-जी इस कदर दिल जीते कि मृत्यु के बाद यादों के कारवां ने ही उन्हें हर दिल में फिर जिंदा कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जाजमऊ पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में आमजनों का हुजूम था। ऐसा लगा कि सारा शहर यहां उमड़ आया हो, लेकिन नहीं, यह तो महज शुरुआत भर थी। यहां से हरजेंदर नगर चौराहे तक हाईवे किनारा होने की वजह से बेशक थोड़ी रिक्तता नजर आई, लेकिन वहां से लाल बंगला, नरोना चौराहा, पंडित उपवन, माल रोड, फूलबाग, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी, ईदगाह, मोतीझील, गोल चौराहा, रावतपुर, कंपनी बाग चौराहा, विष्णुपुरी से लेकर बिठूर के गंगा घाट तक सड़क के दोनों किनारों पर कतार से श्रद्धावनत शहरवासी हाथ जोड़े खड़े दिखे। पूरे रास्ते अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा होती रही। एक रथ से गूंज रही अटल जी की कविताओं की गूंज को कमजोर किया तो सिर्फ एक नारे ने- 'जब तक सूरज-चांद रहेगा, अटल बिहारी नाम रहेगा..।' - - - - - - - - - - - - - - -

जब राहगीर भी ठहर गए, घरों से बरसे फूल

यह अटल जी के प्रति श्रद्धा का भाव ही था कि बगल वाली सड़क से गुजरने वाले भी अस्थि कलश यात्रा देखकर खड़े हो गए। हाथ जोड़कर नमन करते रहे, मोबाइल कैमरे में अस्थि कलश को ही कैद करने को बेताब दिखे। वहीं, राह में ऐसे कई घर पड़े, जिनकी छतों से महिला-ब<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चे भी पुष्पवर्षा कर नमन कर रहे थे। - - - - - - - - - - - - - - -

ईदगाह के सामने नमाजी, साथ-साथ गूंजी गुरुवाणी

जाति-धर्म से ऊपर सियासत करने वाले अटल जी के प्रति श्रद्धा भाव भी उसी तरह दिखा। अस्थि कलश यात्रा के साथ गुरुद्वारा बाबा नामदेव की ओर से उप्र पंजाबी अकादमी के सदस्य गुरविंदर छाबड़ा, नीतू सिंह, परमजीत सिंह, अंगद दीप सिंह गुरुवाणी का रथ लेकर चल रहे थे तो रास्ते में खालसा दल के परमवीर सिंह गंभीर, कुलवंत सिंह, गगनजीत सिंह कालरा, दलविंदर सिंह, भोलू सिंह श्रद्धा सुमन अर्पित करने खड़े थे। वहीं, ईदगाह के सामने नमाजियों के अलावा कई स्थानों पर मुस्लिम समाज की महिला-पुरुष, बच्चों ने पुष्पार्चन किया। - - - - - - - - - - - - - - -

रथ पर ये रहे सवार

मंत्रियों के अलावा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक अभिजीत सांगा, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, भगवती सागर, कमलरानी वरुण, प्रतिभा शुक्ला, एमएलसी अरुण पाठक, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हनुमान मिश्र, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुशील कटियार। वहीं अटल जी के कार्यकाल के दिनों के कार्यकर्ताओं में पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्र, प्रेमलता कटियार, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, रमेश वर्मा भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। - - - - - - - - - - - - - - -

साथ-साथ दौड़े भाजयुमो कार्यकर्ता

अस्थि कलश यात्रा के आगे-आगे भाजयुमो कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों से चल रहे थे। वह यातायात को व्यवस्थित करने में जुटे थे। इनमें मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, अमन शुक्ला, रचित पाठक, आकाश शुक्ला, अक्षय द्विवेदी, शैलू सिंह, हिमालय गुप्ता आदि थे। - - - - - - - - - - - - - - -

कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी पलक-पांवड़े बिछाए सड़क पर खड़े रहे। सपोर्ट फाउंडेशन की ज्योति शुक्ला, कानपुर कन्या महाविद्यालय की शैलजा रावत और पूनम सिंह एनसीसी कैडेट्स को लेकर पहुंची थीं वहीं, वीएसएसडी कॉलेज हॉस्टल के सामने शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनमें डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ.मनोज अवस्थी, डॉ. केके गुप्ता, छाया जैन आदि थीं। इसी तरह बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.रामचंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. दिवाकर मिश्र, वीरेंद्र शुक्ला आदि ने छात्रों के साथ पुष्प अर्पित किए। सामाजिक-व्यापारिक संस्थाएं भी इसमें शामिल रहीं। फूलबाग चौराहे पर श्री केशव माधव स्मृति संस्था की ओर से अरुण तिवारी, ज्ञानेंद्र विश्नोई मौजूद रहे।

- - - - - - - - - - - - - - -

कांग्रेसियों ने अर्पित की सद्भाव की पुष्पांजलि

कानपुर : सर्वमान्य नेता के रूप में हर दल और दिल के प्रिय रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सभी दल श्रद्धावनत दिखे। निधन पर सपा ने श्रद्धांजलि सभा कर अपने भाव जाहिर किए थे, वहीं शुक्रवार को अटल जी का अस्थि कलश आया तो सद्भाव का संदेश देने में कांग्रेस गंभीर रही। जाजमऊ स्थित गंगा पुल पर शहर में अस्थि कलश यात्रा के प्रवेश करने पर सबसे पहले पुष्पांजलि महानगर कांग्रेस कमेटी ने ही दी। महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने अस्थि कलश के साथ वाहन में बैठे राज्यमंत्री मोहसिन रजा को पुष्प चक्र कलश पर अर्पित करने के लिए सौंपा। श्रद्धांजलि शिविर का संयोजन महानगर उपाध्यक्ष शादाब आलम ने किया। पुष्प अर्पित करने वालों में शंकरदत्त मिश्र, अशोक धानविक, इकबाल अहमद, सुबोध बाजपेयी, गुलाब सिंह कोरी, पवन गुप्ता, आशीष पांडेय, केके तिवारी, चंद्रमणि मिश्रा, सरिता सेंगर, ममता तिवारी, जफर शाकिर आदि थे। वहीं, बड़ा चौराहा के पास कांग्रेस नेता नरेश त्रिपाठी ने अधिवक्ता साथियों के साथ श्रद्धासुमन चढ़ाए। - - - - - - - - - - - - - - -

व्यापारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

कानपुर : अटल जी के अस्थि कलश को व्यापारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। किराना मर्चेट एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष अवधेश बाजपेई ने जाजमऊ में श्रद्धांजलि अर्पित की। कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने नरोना चौराहा पर पुष्पांजलि की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, सत्यप्रकाश जायसवाल, संत मिश्रा, श्याम अग्रहरि आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूलों की वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला संयोजक नरेंद्र तिवारी, ज्ञानेश मिश्रा, अतुल द्विवेदी, रोशन गुप्ता आदि रहे। - - - - - - - - - - - - - - -

अधिवक्ताओं ने अटल जी को किया नमन

कानपुर : बार एसोसिएशन में वकीलों ने अटल जी को नमन किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर ही शांति और समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। उधर, परिसर में अटल जी की आत्मा की शांति के लिए हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा उनकी कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं और वर्तमान परिदृश्य पर सटीक बैठती हैं। यहां अश्वनी त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह चौहान, पवन तिवारी, अतुल त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.