नेताओं की खींचतान में शहर से छिना यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का ताज
अध्यक्ष के दावेदार तौहीद बने प्रदेश उपाध्यक्ष व रितेश महासचिव ,जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर पहुंचे शहर।
By Edited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 11:15 AM (IST)
कानपुर, जेएनएन। बड़े-बड़े नेताओं की खींचतान के चलते यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का ताज शहर के हिस्से में नहीं आया। यहां से दावेदारी कर रहे प्रत्याशी को उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि शहर से ही प्रदेश महासचिव पद के दावेदार कार्यकारिणी में जगह बनाने में सफल रहे।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शहर से युवा दावेदार मोहम्मद तौहीद और महासचिव पद के लिए रितेश यादव प्रत्याशी थे। प्रदेश की तुलना में शहर से अधिक मतदाता होने के चलते माना जा रहा था कि अध्यक्ष और महासचिव पद का ताज मिल जाएगा, लेकिन राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और विरोध के चलते ऐसा नहीं हो सका। बड़े नेताओं की खींचतान और दूसरे जिले के प्रत्याशियों को समर्थन के चलते तौहीद 3567 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उन्हे प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद प्राप्त हुआ।
उधर, रितेश यादव भी प्रदेश कार्यकारिणी के पांच महासचिव पदों में अंतिम पद पर अपनी जगह बना सके। मतों की गणना लखनऊ स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय में मंगलवार को हुई और चुनाव अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए। प्रदेश प्रभारी से शहर मिलने आए नवनिर्वाचित अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बलरामपुर के दीपांकर सिंह निर्वाचित हुए। विजयी घोषित होने के बाद वह अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ शहर पहुंचे और यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्रोत गुप्ता से मिले।
उन्होंने कहा कि जीत में शहर के मतदाताओं की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस के सिर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके लिए वह अभी से तैयारी शुरू करेंगे। इस अवसर पर शिवम् त्रिपाठी, दीपक शिवहरे के साथ अन्य विजयी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें