Move to Jagran APP

स्वतंत्र देव सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, बोले-मर्यादा के बाहर न जाए आचरण Kanpur News

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर आए थे सदस्यता अभियान पर दिया जोर।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 10:55 AM (IST)
स्वतंत्र देव सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, बोले-मर्यादा के बाहर न जाए आचरण Kanpur News
स्वतंत्र देव सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, बोले-मर्यादा के बाहर न जाए आचरण Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। उन्नाव कांड में भाजपा विधायक को लेकर हुई किरकिरी पार्टी के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। शायद यही वजह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को यहां अपने पहले दौरे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक में कहा कि कोई भी आचरण संगठन की मर्यादा के बाहर न जाए।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान पर जोर देने के लिए कहा। निर्देशित किया कि पार्टी के उन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से घर जाकर मिलें जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है। इसके साथ ही विशिष्टजन से मुलाकात के लिए भी कहा। मध्य प्रदेश चुनाव के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोई भी चुनाव हो एकजुट होकर ही लडऩा चाहिए। जितना संगठन मजबूत होगा, जीत उतनी आसान होगी। आगामी 15 दिनों में समन्वय समिति की बैठक करने की भी बात कही। बैठक में विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, बाबूराम निषाद, देवेश कोरी, मुखलाल पाल, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, सुनील बजाज, आनंद राजपाल आदि मौजूद रहे।

दावेदारों ने दिखाया चेहरा

गोविंदनगर उपचुनाव सीट के लिए जल्द चुनाव होना है। उससे पहले प्रदेश अध्यक्ष के सामने होर्डिंग्स, कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ही तमाम दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना चेहरा और ताकत दिखाई।

जोश व उत्साह संग हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ङ्क्षसह के गुरुवार को पहली बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उनका जाजमऊ गंगापुल पर जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ वह यहां पहुंचे थे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की ओर से तैयार रथ में वह सवार हुए और दक्षिण के तमाम स्थानों पर अपना स्वागत कराते रहे। कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे, तो वहीं एक कार्यकर्ता की तरह ही प्रदेश अध्यक्ष ने सबको अपनी हंसी से जवाब देकर संतुष्ट किया। चिलचिलाती धूप में उनके ऊपर फूलों की जमकर बारिश हुई।

बर्रा में जहां उन्होंने 50 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई तो वहीं विजय नगर चौराहा से लेकर बृजेंद्र स्वरूप पार्क तक उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग सेल्फी ली। कुछ चर्चित चेहरों से उन्होंने गाड़ी पर बैठे-बैठे हाथ मिलाया तो कुछ की पीठ थपथपाई। प्रदेश अध्यक्ष का इस अंदाज का जादू कार्यकर्ताओं के सिर चढ़कर बोला। हालांकि 43 स्थानों पर स्वागत के चलते राहगीरों को उमस भरी गर्मी में जाम में फंसना पड़ा। मोतीझील पर रुकने के बाद बृजेंद्र स्वरूप पार्क में उन्होंने पदाधिकारियों संग पौधारोपण किया। इसके बाद चुन्नीगंज चौराहा, पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में स्वागत कराकर वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।

कार्यकर्ताओं के चेन व पर्स हुए गायब

स्वागत के दौरान भीड़ व धक्कामुक्की का चोरों ने जमकर फायदा उठाया। तमाम कार्यकर्ताओं के पर्स चोरी हुए तो कुछ ने कहा कि उनकी सोने की चेन गिर गई।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.