Move to Jagran APP

सुखराम के बेटे के गले में हाथ डाल बोले स्वतंत्र देव, अब ये हमारे साथ Kanpur News

मेहरबान सिंह के पुरवा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 03:32 PM (IST)
सुखराम के बेटे के गले में हाथ डाल बोले स्वतंत्र देव, अब ये हमारे साथ Kanpur News
सुखराम के बेटे के गले में हाथ डाल बोले स्वतंत्र देव, अब ये हमारे साथ Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। मेहरबान सिंह के पुरवा में विराट दंगल प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान राजनीतिक दांवपेच भी नजर आए। सपा से नाराज चल रहे राज्यसभा सदस्य सुखराम यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को शुक्रवार को बल मिला। दंगल का शुभारंभ करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव के बेटे मोहित यादव के गले में हाथ डालकर कहा कि अब वह हमारे साथ हैं। इस मंच पर ही चौधरी सुखराम सिंह ने भी केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बंधे।

loksabha election banner

सुखराम सपा नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं और अब वे शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। पिछले कई महीने से यह अटकलें लग रही हैं कि सुखराम सिंह भाजपा में जा सकते हैं क्योंकि सपा नेतृत्व उनकी नाराजगी दूर नहीं कर रहा है और शिवपाल की पार्टी का भविष्य भी अच्छा नहीं दिख रहा है। ऐसे में राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भाजपा सुखराम को पार्टी में शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि पहले बेटा और फिर सुखराम भाजपा का दामन थामेंगे। मोहित ने भाजपा में शामिल होने एलान तो नहीं किया पर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के बयान का खंडन भी नहीं किया।

जैसे ही स्वतंत्र देव सिंह ने मोहित के साथ होने का एलान किया तो मोहित के समर्थकों ने तालियां भी खूब बजाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी पहुंचे। इससे पहले अपने संबोधन में सांसद सुखराम सिंह ने केंद्र सरकार के कार्यों को अच्छा बताया लेकिन प्रदेश सरकार को गड़बड़ कहा। उन्होंने पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मांग की। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जांच हो रही है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.