सुरेश खन्ना डॉक्टरों से बोले- शुरू हो गया है महामारी का खतरनाक दौर, इलाज में पूरी तरह जुट जाएं
वीडियो कांफ्रेङ्क्षसग के जरिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री व प्रमुख सचिव हुए रूबरू कहा अभी से सभी लोग हो जाएं सतर्क।
कानपुर, जेएनएन। कोविड हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की खपत 18 फीसद तक बढ़ गई है। इससे स्पष्ट है कि कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन चाहिए, इसलिए ऑक्सीजन का पुख्ता इंतजाम कर लें। ये बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के जरिए लखनऊ से चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना व प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज समेत सभी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से रूबरू होते हुए कहीं।
अस्पतालों में 18 फीसद बढ़ी ऑक्सीजन की खपत
मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का खतरनाक दौर शुरू हो गया है। महामारी के अभी और बढऩे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसलिए सतर्क रहें। कोरोना का संक्रमण अभी और बढ़ेगा। डॉक्टर अपने स्टॉफ का भी हौसला बढ़ाएं। मरीजों के इलाज में पूरी तरह जुट जाएं। मौतों को रोकना पहली प्राथमिकता है। कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं, जो पहले से बीमार है उनकी ही मौतें भी हो रही हैं। रिपोर्ट का आकलन करने पर सामने आया है कि कोविड हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की खपत 18 फीसदी बढ़ गई है। प्राचार्य प्रो. आरबी कमल और उप प्राचार्य प्रो. रिचा गिरि से कहा कि हैलट में इंतजाम पर्याप्त हैं। लेवल-थ्री के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हैलट में 200 बेड ही कोविड के रहेंगे। इस दौरान डॉ. मनीष ङ्क्षसह और डॉ. सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे।
केंद्र सरकार से जल्द मिलेंगे वेंटीलेटर
केंद्र सरकार से जल्द ही वेंटीलेटर मिलने वाले हैं। उसके बाद 50 बेड का आइसीयू व 30 बेड का एचडीयू यहां काम करेगा।